नई दिल्ली: 7 फेरों के बाद विदाई की बेला में हर एक मां-बाप की आंखें बेटी के खातिर छलक जाती है. जुदाई की बेला को बयां करते कई खूबसूरत गीत लिखे और सुने गए, लेकिन एक गाना लोगों के दिलों में खास जगह रखता है, जिसे भोजपुरी की दिग्गज गायिका शारदा सिन्हा ने गाया था. फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के गाने ‘बाबुल’ में विदाई का दृश्य दिखाई देता है, जिससे हर एक दर्शक कनेक्ट कर पाता है. इस खूबसूरत और कालजयी गाने का संगीत रामलक्ष्मण ने क्रिएट किया था. गाने को रेणुका शहाणे, माधुरी दीक्षित, रीमा लागू, सलमान खान, मोहनीश बहल, अनुपम खेर जैसे दिग्गजों पर फिल्माया गया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.