ऋषि कपूर ने अपने करियर में ज्यादातर रोमांटिक रोल ही निभाए हैं. साल 1989 में आई फिल्म ‘घराना’ में भी उन्होंने ऐसा ही एक रोल निभाया था. इस फिल्म में उनके अलावा गोविंदा, मीनाक्षी शेषाद्रि, जया प्रदा, नीलम, तनुजा, श्रीराम लागू , सत्येन्द्र कपूर, शक्ति कपूर जैसे स्टार्स नजर आए थे. इस फिल्म का एक गाना तो काफी पसंद किया गया था. वो गाना है, धक-धक जियारा करे… ‘. इस गाने में उनके साथ मीनाक्षी शेषाद्रि नजर आई थीं. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन इस गाने में एक्ट्रेस ने ऋषि कपूर संग टूटकर रोमांस किया था. गाने को आवाज अनुराधा पौडवाल और मोहम्मद अजीज ने दी है. गाने को संगीत से लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने अमर बना दिया था.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.