नई दिल्ली. मासूम शर्मा और रेणुका पंवार एक बार फिर अपने नए धमाकेदार गाने के साथ इंटरनेट पर छा गए हैं. उनका लेटेस्ट गाना हाई फाई रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. फैंस इस गाने के वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. गाने की खास बात मासूम शर्मा की कड़क आवाज और रेणुका पंवार का देसी स्वैग है. वीडियो में रेणुका पंवार के साथ ध्रुव सिंघल की जुगलबंदी इतनी जबरदस्त है कि लोग इसे इस साल का सबसे बड़ा पार्टी एंथम बता रहे हैं. गाने के विजुअल्स युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर भी इस गाने पर धड़ाधड़ रील्स बननी शुरू हो गई हैं. अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा है, तो समझ लीजिए आप कुछ बहुत ही शानदार मिस कर रहे हैं. देसी बीट्स और धाकड़ बोल वाला यह गाना डीजे पर बजने के लिए बिल्कुल तैयार है. मासूम और रेणुका की जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब भी वे साथ आते हैं, रिकॉर्ड टूटना तय है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.