जाने माने एक्टर रवि किशन की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी किया जा चुका है. ट्रेलर के सामने आते ही दर्शकों ने इस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया है. इसके पहले सीजन ने भी लोगों का अपना मुरीद बना दिया था. अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन ला रहे हैं.
आते ही वायरल हो रहा ट्रेलर
ट्रेलर पर प्यार लुटा रहे फैंस
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया है. लोग इस ट्रेलर को देखकर फिल्म की रिलीज को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि खासतौर पर सुजाता मैम इस सीरीज की जान हैं, दूसरे ने लिखा, ‘वीडी त्यागी वो बात है, जो छोटे से छोटे केस को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाने की हिम्मत रखता है. इतन ही नहीं कुछ लोग तो इसके तीसरे सीजन को लेकर भी सवाल कर रहे हैं.
कुशा कपिला-निरहुआ मचाएंगे धमाल
दूसरे सीजन के इस ट्रेलर की शुरुआत में ही रवि किशन नजर आते हैं, जो चालाक वकील के रोल में नजर आ रहे हैं. वीडी त्यागी अब जज बनने की सोच रहा है. इसी बीच बहस हो जाती है कि चैंबर का नया नाम क्या होगा. फिर इस बार सीजन में कुशा कपिला नायला ग्रेवाल के रोल में नजर आने वाली हैं, ट्रेलर में जुगाड़ू वकीलों की टीम अपने प्रमोशन की कोशिश कर रही है, लेकिन साथ ही अजीबोगरीब केसों की भरमार हो जाती है. इस बार कुशा और निरहुआ की एंट्री से कॉमेडी का तड़का लगने वाला है.
बता दें कि इस बार के सीजन में रवि किशन के अलावा, कुशा कपिला, निरहुआ औरनिधि बिष्ट, नायला ग्रेवाल, अनंत वी जोशी, अंजुम बत्रा, विजयंत कोहली और राजेंद्र गुप्ता भी अहम भूमिका अदा करने वाले हैं. यह सीरीज 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.