रणवीर सिंह इडंस्टरी में अपने किरदारों में जान डालने के लिए भी जाने जाते हैं. उनके किरदार देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जात हैं. खासतौर पर साल 2015 में आई उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी में तो बाजीराव के रोल में उन्होंने इतिहास ही रच दिया था. इस फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे. खासतौर पर एक गाना ‘मल्हारी’ तो लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा था. इस गाने में रणवीर सिंह की हाई-एनर्जी देख लोगों के लिए थिएटर में खुद को थिरकने से रोक पाना मुश्किल हो गया था. ‘मल्हारी’ को सिंगर विशाल ददलानी ने गाया है. इस गाने को संजय लीला भंसाली ने कंपोज़ किया है और इसके बोल प्रशांत इंगोले ने लिखे हैं. गाने को आज भी रणवीर सिंह की जबरदस्ती एनर्जी के लिए याद किया जाता है. फिल्म में मस्तानी के रोल में दीपिका पादुकोण नजर आई थीं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.