रणबीर कपूर काफी समय से अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर चर्चा में हैं. फैंस भी उनकी इस फिल्म में उनका रोल देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. अब इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक फोटो लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सामने आई फोटो में रणबीर कपूर लंबे बालों में नजर आ रहे हैं. एक्टर के इस लुक पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं.
रणबीर कपूर के फैंस कर रहे सवाल
‘रामायणम्’ से लीक हुआ रणबीर कपूर का लुक
फिल्म ‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. सामने आई फोटो में रणबीर लंबे बालों और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं.फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. रणबीर पारंपरिक लुक जहां, कुछ लोगों का दिल जीत रहा है, तो वहीं, कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं. रणबीर ने फोटो में धोती पहनी हुई है और ऊपर से काले रंग की लंबी जैकेट पहन रखी है. उनका लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
फिल्म से रणबीर का लुक वायरल
Ranbir Kapoor (Photo: Reddit)
फैंस कर रहे दिल खोलकर कमेंट
रणबीर कपूर के इस लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. लोग इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. जहां कुछ लोग रणबीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उनकी विग को लेकर कड़ी आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि नकली बाल और दाढ़ी की वजह से बॉलीवड अक्सर पीछे ही रह जाता है. रियल फील नहीं दे पाते. वहीं दूसरे ने लिखा कि ऐसे लुक तो टीवी सीरियल में ही दिख जाते हैं. एक अन्य ने तो ये तक कह दिया कि इतने भारी भरकम बजट में बन रही फिल्म में क्या एक अच्छी विग अरेंज नहीं हो सकती थी.
बता दें कि रणबीर कपूर की इस फिल्म को लेकर लोग काफी समय से बात करते आ रहे हैं. शुरुआत से लेकर बज बना हुआ है कि भारी भरकम बजट में ये फिल्म तैयार हो रही है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमिथ मल्होत्रा भी बता चुके हैं कि रामायणम् दो पार्ट में बन रही है. फिल्म का बजट 400 से 500 मिलियन डॉलर तक बताया जा रहा है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.