चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए जाने माने बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने बड़ा कदम उठाया है. आज यानी सोमवार को उनकी जमानत की सुनवाई होने वाली है. एक्टर का कर्ज चुकाने के लिए मदद के लिए कई सेलेब्स भी सामने आए हैं. इसी बीच बॉक्सर विजेंदर सिंह भी राजपाल यादव की मदद को आगे आए हैं.
राजपाल यादव को मिला एक और सहारा
राजपाल भले ही इस वक्त मुश्किल समय से गुजर रहे हैं. लेकिन ऐसे बुरे दौर में हर कोई उनकी मदद के लिए आगे आ रहा है. कई फिल्मी सितारों के साथ-साथ खेल जगत से भी लोग आगे आने लगे हैं.भारतीय बॉक्सर से एक्टर बने विजेंदर सिंह ने भी उनके सपोर्ट में राहत भरा काम करने का ऐलान किया है. साथ ही आज राजपाल को लेकर उनकी जमानत के लिए सुनवाई भी होने वाली है.
पोस्ट शेयर कर किया ऐलान
जहां सब राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं, इसी लिस्ट में अब विजेंदर ने भी मदद करने का ऐलान किया है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह सच्चे टैलेंट का सम्मान करते हैं. राजपाल यादव ने ने भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ान में अहम योगदान दिया है. अपने किरदारों से लोगों का दिल जीता है, उनके चेहरे पर मुस्कान लाई है. उन्होंने राजपाल को अपनी अगली फिल्म में काम करने का ऐलान करते हुए उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. विजेंदर की ये फिल्म संजू सैनी लिख और डायरेक्ट कर रहे हैं.
ये सेलेब्स भी कर चुके मदद
जानकारी के लिए बता दें कि फिल्ममेकर संजू सैनी ने भी विजेंदर का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ राजपाल यादव का सपोर्ट नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी फिल्म के लिए भी बड़ा सहारा बन रहे हैं. गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है कि कोई राजपाल की मदद के लिए आगे आया है. इससे पहले
सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद जैसे कई कलाकारों ने एक्टर को सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर की थी. साथ ही उन्हें आर्थिक मदद देने के बजाय उन्हें अपनी अगली फिल्म में काम ऑफर भी दिया है.
बता दें कि कहा जा रहा है कि साल 2010 में राजपाल यादव ने दिल्ली की कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था और फिल्म Ata Pata Laapata बनाई थी, लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई. लेकिन इसके बाद राजपाल यादव कर्ज नहीं चुका पाए और चेक बाउंस मामले में उन्हें कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा.फिलहाल, राजपाल यादव कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.