फिल्ममेकर ओनिर ने फिल्म केडी: द डेविल के गाने सरके चुनर तेरी सरके को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने के बोलों पर मचे बवाल के बीच ओनीर ने सीधे सेंसर बोर्ड को निशाने पर लिया है. उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाया कि आखिर बोर्ड ऐसे अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों वाले गानों को मंजूरी कैसे दे देता है? ओनिर ने इसे देश के मौजूदा माहौल और सेंसरशिप के दोहरे मापदंडों पर एक बड़ा तंज करार दिया है.
नोरा फतेही के गाने सरके चुनर तेरी सरके पर नहीं थम रहा विवाद.
मनोज बाजपेयी के गाने पर मचा था बवाल
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले मनोज बाजपेयी की फिल्म का विरोध हुआ था, जिसका नाम पहले घूसखोर पंडित था. इस टाइटल को लेकर काफी बवाल हुआ था. ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर तक दर्ज हुई थी. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद मेकर्स को फिल्म का नाम और प्रोमोशनल मटेरियल बदलने पर मजबूर होना पड़ा.
नोरा फतेही के गाने पर मच गया हंगामा
‘केडी: द डेविल’ के इस गाने का सेट एक डांस बार जैसा है, जहां नोरा फतेही बैकअप डांसर्स की भारी भीड़ के बीच अपने लटके-झटकों का जलवा बिखेर रही हैं. पिछले हफ्ते जब इसका प्रोमो रिलीज हुआ, तब तक तो सब ठीक था, लेकिन रविवार को जैसे ही पूरा लिरिकल वीडियो सामने आया, लोग गाने के बोल सुनकर सन्न रह गए. राकिब आलम के लिखे और अर्जुन जन्या के संगीत से सजे इस गाने में ऐसे डबल मीनिंग शब्दों और अश्लील लाइनों का इस्तेमाल किया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा है.
अरमान मलिक ने की गाने की आलोचना
सिंगर अरमान मलिक ने तो इस पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘जब यह गाना मेरी टाइमलाइन पर आया, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ. मैंने इसे दोबारा सुना कि कहीं मैंने गलत तो नहीं सुन लिया? यह देखकर दुख होता है कि कमर्शियल गानों का स्तर इतना नीचे गिर चुका है. अरमान ने अगले ट्वीट में यहां तक कह दिया कि मेरे पास शब्द नहीं हैं, काश मैं इसे अनसुना कर पाता.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.