बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्मफेयर अवॉर्ड लेते समय ऐसी बात कह देते हैं जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. मंच पर ट्रॉफी थामे नाना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमाल जैसी शक्ल होने के बाद भी उन्हें यह सम्मान मिला, यह बड़ी बात है. इतना ही नहीं, उन्होंने अवॉर्ड्स खरीदे जाने के सच पर भी खुलकर अपनी राय रखी. नाना की इस ईमानदारी को देख सिनेमा के दिग्गज दिलीप कुमार ने भी मंच पर उनकी पीठ थपथपाकर हौसला बढ़ाया.
ख़बरें फटाफट
नाना पाटेकर का दशकों पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ.
नई दिल्ली. नाना पाटेकर की एक्टिंग का लोहा तो पूरी दुनिया मानती है. वह पर्दे पर जिस भी किरदार को पकड़ते हैं, उसमें अपनी जान फूंक देते हैं. चाहे खूंखार विलेन का रोल हो या दमदार हीरो का. नाना का अंदाज ऐसा होता है कि वह अपनी अदाकारी से महफिल लूट लेते हैं. उनकी इसी काबिलियत ने उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी दिलाया. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक थ्रोबैक वीडियो खूब छाया हुआ है, जिसमें नाना अपनी सुपरहिट फिल्म क्रांतिवीर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड लेते दिख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ऐसी स्पीच दी थी, जिसकी आज भी खूब चर्चा होती है.