मुमताज अपने दौर की न सिर्फ हसीन बल्कि टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. साल 1969 में आई फिल्म ‘दो रास्ते’ में भी मुमताज ने काम किय था. फिल्म में राजेश खन्ना, मुमताज की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. ये रेशमी जुल्फें, ये शरबती आंखें’ और ‘तूने काजल लगाया दिन में रात हो गई’ जैसे गानों की वजह से भी फिल्म सफल हुई थी. लेकिन इस फिल्म का गाना ‘बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी’तो पॉपुलर हो गया था. इस गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी थी. गाने में मुमताज ने संतरी रंग की साड़ी में ऐसे ठुमके लगाए थे कि उस दौर में थिएटर तालियों और सीटियों से गूंज उठा था. इस गाने में मुमताज दुल्हन की तरह सजी नजर आई है. गाने को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.