सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब पर टॉप 5 गाने में पहले नंबर पर एक भक्ति गाना है. यह भक्ति गाना सालों पुराना है. इसके अलावा एक तमिल फिल्मी गाना है. बाकी तीन गाने म्युजिक वीडियोज हैं. एक हरियाणवी और एक पंजाबी है. आइए जानते हैं कौन से ये 5 गाने.
पहले नंबर पर ‘ श्री हनुमान चालीसा’ है. इस गाने में दिवंगत गुलशन कुमार हैं. गाने को हरिहरन ने गाया है. तुलसीदास की चौपाइयां पर बने इस गाने को 5 बिलियन से ज्यादा यानी 5,217,800,533 मिल चुके हैं. यह गाना भक्तों के दिलों में बसता, कोई शोर नहीं, बस शांति और भक्ति की लहर पैदा करता है.
दूसरे नंबर पर जस मानक का पंजाबी गाना ‘लहंगा’ है. गाने को अबतक 1.8 बिलियन यानी 1,836,044,202 व्यूज मिल चुके हैं. गाने में माहिरा शर्मा ने जस मानक के साथ परफॉर्म किया है.
तीसरे नंबर पर हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार का गाना ’52 गज का दामन’ है. गाने में अमन जाजी और प्रांजल दहिया ने परफॉर्म किया है. कोई भी पार्टी हो या इवेंट्स हो इस गाने का बजना तय है. ’52 गज का दामन’ के दामन को अबतक 1.7 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
चौथे नंबर ध्वनि भानुशाली और तनिष्क बागची का गाना ‘वास्ते’ है. गाने का म्युजिक तनिष्क ने ही दिया है. वहीं, इसके बोल अराफत महमूद ने दिया. गाने में सिद्धार्थ गुप्ता और अनुज सैनी हैं. इस गाने को भी 1.7 बिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
पांचवे नंबर पर साई पल्लवी और धनुष की का ‘राउडी बेबी’ गाना है. यह गाना ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मारी 2’ का है. गाने को खुद धनुष ने धी के साथ मिलकर गाया है. इसके बोल पोएटु धनुष ने लिखे हैं. म्युजिक युवान शंकर राजा ने लिखे हैं. गाने को 1.7 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
इनमें से आपका फेवरिट सॉन्ग कौन-सा है?
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.