मोनलिसा ने तिरुवनंतपुरम में फरमान खान से शादी की. सोशल मीडिया पर इसे लव जिहाद कहा जा रहा है. हर्षा रिछारिया ने इसे केरल स्टोरी-3 बताया और हिंदुओं से सतर्क रहने की अपील की है.
मोनालिसा की शादी को हर्षा रिछारिया लव जिहाद बताया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
धर्म की राह अपनाकर ग्लैमर की दुनिया में वापसी करने वाली हर्षा रिछारिया ने मोनालिसा और फरमान खान की शादी को केरल स्टोरी-3 बताया है. उन्होंने वीडियो जारी कर दोनों की शादी का विरोध किया और हिंदुओं से अपील की है कि वो अपनी बहन और बेटियों को ऐसे लोगों से सुरक्षित रखेंगे, जो अब रेप या अपहरण नहीं, बल्कि हिंदू बहन-बेटियों को परिवार के खिलाफ खड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं.
हर्षा रिछारिया ने वीडियो में कहा, “पहले द केरल स्टोरी को लेकर पूरे देश में विवाद हुआ. फिर द केरल स्टोरी का दूसरा पार्ट आया और उसका भी विरोध हुआ, लेकिन अब हमारे देश में द केरल स्टोरी पार्ट-3 आ गया है.” उन्होंने बताया कि द केरल स्टोरी पार्ट-3 की लीड एक्ट्रेस मोनालिसा हैं, जो गरीब परिवार से आती हैं. माला बेचकर फेमस होने की वजह से उन्हें फिल्में मिलने लगीं और फिर उनकी मुलाकात होती है फरमान खान से. दोनों एक साल से एक दूसरे के संपर्क में हैं और बिना परिवार की सहमति के शादी कर ली.”
मोनालिसा और फरमान खान ने हाल के दिनों में तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की रस्मों को पूरा किया. मोनालिसा ने खुद मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि दोनों केरल घूमने के लिए आए थे, लेकिन यहां का माहौल इतना अच्छा है कि यहां पर ही शादी करने का फैसला किया. शादी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कुछ लोग शादी को लाइमलाइट में आने का तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.