साल 2007 में शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म का हर एक सीन लोगों को आज भी याद है. करीना कपूर खान का करियर इस फिल्म में पूरी तरह बदल गया था. खासतौर पर उनका डायलॉग ‘मैं अपनी फेवरेट हूं’ तो आज भी लड़कियों का फेवरेट है. शाहिद कपूर और करीना कपूर की इस फिल्म का एक गाना तो लड़कियों के दिल की धड़कन बन गया था. वो गाना है, ये इश्क हाय बैठे बैठाए जन्नत दिखाए हो… इस गाने को आज भी लड़कियां सुनती हैं तो थिरकने पर मजबूर हो जाती है. इस गाने को आवाज श्रेया घोषाल ने दी है. गाने में शाहिद करीना को पसंद करने लगता है और उन्हें उन्हीं के प्रेमी से मिलाने लेकर जा रहे होते हैं. ये गाना आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.