नई दिल्ली. अगर आप रोमांटिक गानों के शौकीन हैं, तो आई एम इन लव आपके लिए किसी पुरानी यादों के खजाने जैसा होगा. यह गाना 2002 की फिल्म ये दिल आशिकाना का है, जिसमें करण नाथ और जिविधा शर्मा की जोड़ी नजर आई थी. उस वक्त यह गाना हर आशिक की जुबान पर हुआ करता था और आज भी जब कहीं बजता है, तो वही पुराना रोमांस ताजा हो जाता है. इस गाने की सबसे बड़ी जान नदीम-श्रवण का संगीत और कुमार सानू-अलका याग्निक की जादुई आवाजें हैं. उनकी जुगलबंदी ने इसे एक एवरग्रीन लव एंथम बना दिया. बोल इतने सीधे और प्यारे हैं कि सुनते ही दिल को छू जाते हैं. वीडियो में करण नाथ और जिविधा की केमिस्ट्री काफी फ्रेश लगती है, जो उस दौर के कॉलेज रोमांस को बखूबी दिखाती है. यह गाना प्यार का इजहार करने का सबसे हिट जरिया साबित हुआ.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.