Jodhpur Woman beats up man : जोधपुर के मेडिकल कॉलेज रोड पर एक युवक की हरकत के बाद सड़क पर हंगामा हो गया. आरोप है कि युवक ने एक महिला की स्कूटी की चाबी निकालकर टॉफी के साथ उसे प्रपोज करने की कोशिश की, जिस पर महिला भड़क गई और बीच सड़क ही उसका विरोध करते हुए हाथापाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, हालांकि पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज रोड पर एक महिला अपनी एक्टिवा के पास थी. तभी एक युवक वहां पहुंचा. आरोप है कि युवक ने एक्टिवा की चाबी निकाल ली. इसके बाद उसने महिला को टॉफी दी और प्रपोज करने की कोशिश की. लेकिन यह हरकत महिला को नागवार गुजरी.
जानकारी के अनुसार महिला ने तुरंत युवक का विरोध किया. बात बढ़ी तो महिला ने उसे बीच सड़क पर ही पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी. वीडियो में दिख रहा है कि महिला युवक को टॉफी भी खिला रही है और थप्पड़ भी मार रही है. आसपास लोग इकट्ठा हो गए.
वैलेंटाइन डे से पहले का मामला
घटना वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले की बताई जा रही है. ऐसे समय में टॉफी देकर प्रपोज करना युवक को भारी पड़ गया. लोगों का कहना है कि बिना मर्जी किसी को रोकना और इस तरह हरकत करना गलत है. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला का गुस्सा साफ नजर आ रहा है. युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता भी दिख रहा है. हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हम आपको वीडियो नहीं दिखा सकते क्योंकि वीडियो में गालियां भी हैं.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.