लता मंगेशकर ने यूं तो अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए हैं, जो अमर हो गए. लेकिन साल 1970 में उन्होंने जितेंद्र और शर्मिला टैगोर के लिए एक ऐसा गाना गाया, जो लोगों के दिल में बस गया. वो गाना है साल 1970 में आई फिल्म ‘मेरे हमसफर’ का टाइटल सॉन्ग. इस फिल्म का निर्माण यूसुफ तीनदरवाजावाला ने लेबला फिल्म्स बैनर के तहत किया था और निर्देशन दुलाल गुहा ने किया था. फिल्म में जितेंद्र और शर्मिला टैगोर लीड रोल में नजर आए थे. ये गाना उस वक्त होता है, जब दोनों गांव छोड़कर दूसरे शहर आते हैं. तब ट्रक में ये गाना होता है. गाने को संगीत कल्याणजी आनंदजी ने दिया है. लेकिन गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी है. लता की आवाज में ये गाना अमर हो गया.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.