नई दिल्ली. जैकी श्रॉफ और मनीषा कोइराला की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती थी, एक अलग ही ग्रेस देखने को मिलता था. उनका गाना तुझे मांगा था फिल्म राम शस्त्र का एक बेहद खूबसूरत और सदाबहार रोमांटिक ट्रैक है. यह गाना उस दौर की याद दिलाता है जब रोमांस में सादगी और गहराई होती थी. गाने में जैकी श्रॉफ का रफ-एंड-टफ लेकिन रोमांटिक अंदाज और मनीषा कोइराला की मासूमियत देखने लायक है. राहत इंदौरी के लिखे बोल सीधे दिल में उतरते हैं, खासकर वह लाइन- तुझे मांगा था, तुझे पाया है’. इसे विनोद राठौड़ और अलका याग्निक ने अपनी जादुई आवाजों से सजाया है. फिल्म का संगीत अनु मलिक ने दिया था और इस गाने की धुन काफी सुकून देने वाली है. जैकी श्रॉफ का डैशिंग लुक और मनीषा कोइराला की गजब की खूबसूरती इस गाने को विजुअली भी बहुत स्ट्रॉन्ग बनाती है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.