मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और धमाकों की खबरों ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है. बुरे हालात के बीच दुबई में मौजूद रैपर यो यो हनी सिंह ने वीडियो जारी करके वहां के हालात के बारे में अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि दुबई में हालात पूरी तरह सुरक्षित हैं और फैंस से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. दूसरी ओर, सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से मदद मांगी है. एक्ट्रेस ईशा गुप्ता जैसी हस्तियां पहले ही मुश्किल हालातों से निकलकर भारत लौट चुकी हैं. यह तनाव 2024 से शुरू हुए युद्ध के सीधे सैन्य टकराव में बदलने की वजह से उत्पन्न हुए हैं.
हनी सिंह ने दुबई के हालात बयां किए.
हनी सिंह भले ही वहां सुरक्षित महसूस कर रहे हों, लेकिन कई अन्य भारतीय हस्तियों के लिए पिछला कुछ समय काफी डरावना रहा है. मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने तो अपने बेटे को दुबई से सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार से मदद की गुहार तक लगाई है. वहीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, जो पिछले कुछ दिनों से वहां फंसी हुई थीं, आखिरकार रविवार को भारत लौट आईं. ईशा गुप्ता ने घर वापसी के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह जिस स्थिति में थीं, वह बहुत मुश्किल भरे थे. उन्होंने सुरक्षित लौटने को भगवान की कृपा बताया और अपने फैंस की दुआओं के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. सोनल चौहान और स्वस्विका जैसे अन्य सितारे भी वतन वापसी कर चुके हैं.
(फोटो साभार: Instagram@yoyohoneysingh)
शैडो वॉर ने लिया खतरनाक मोड़
तनाव की असली शुरुआत 28 फरवरी को हुई, जब इजरायल ने ईरान के तेहरान पर मिसाइल हमले किए, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई और धमाकों का सिलसिला अबू धाबी और दुबई तक पहुंचने की खबरें आने लगीं. यह जंग अब परमाणु समझौते के विवाद से आगे बढ़कर सीधे सैन्य टकराव में बदल चुका है, जिससे मिडिल ईस्ट में बड़ी जंग की आशंका गहरा गई है. ईरानी राजधानी की यूनिवर्सिटी स्ट्रीट जैसे रिहायशी इलाकों में मिसाइलें गिरने से हड़कंप मचा हुआ है. 2024 से शुरू हुआ यह शैडो वॉर अब 2026 तक आते-आते एक खतरनाक मोड़ ले चुका है. फिलहाल, वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा सबसे जरूरी है और हर कोई यही दुआ कर रहा है कि जल्द ही शांति बहाल हो और बाकी लोग भी हनी सिंह की तरह सुरक्षित रहें या अपने घर लौट सकें.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.