यूट्यूब पर टी-सीरीज द्वारा रिलीज़ किया गया गाना ‘हसीना ना ना ना’ इन दिनों जबरदस्त धमाल मचा रहा है. रिलीज होते ही यह पार्टी सॉन्ग दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया है. भारतीय संगीत जगत में ज़ायद खान और इशाक खान की जोड़ी ने अपने नए पार्टी एंथम ‘हसीना ना ना ना’ के साथ जबरदस्त एंट्री की है. यह हाई-एनर्जी क्लब ट्रैक खास तौर पर डांस फ्लोर और नाइटलाइफ़ पसंद करने वालों के लिए तैयार किया गया है. सिंगर और म्यूज़िक डायरेक्टर के रूप में दोनों कलाकारों ने इसमें दमदार बीट्स, ग्रूवी ट्रांज़िशन और कैची टेम्पो का शानदार मेल पेश किया है. गाने के म्यूज़िक वीडियो में अंकिता परुई का ग्लैमरस अवतार देखने को मिलता है, जो नियॉन लाइट्स और क्लब वाइब्स के साथ ट्रैक की एनर्जी को और बढ़ाता है. पॉल मार्शल के निर्देशन और वसीम अमरोही के प्रोडक्शन में बना यह गाना एक संपूर्ण ऑडियो-विज़ुअल एक्सपीरियंस देता है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.