Grammy Awards 2026: लॉस एंजिल्स में आयोजित ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर इस बार फैशन का ऐसा सैलाब आया कि दुनिया देखती रह गई. महफिल की असली जान बनीं लेडी गागा, जिन्होंने अपने अनोखे और बोल्ड गाउन से पूरी लाइमलाइट चुरा ली. वहीं, पावर कपल हैली और जस्टिन बीबर जब ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए उतरे, तो उनकी केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया. इस शाम माइली साइरस के रॉकस्टार अंदाज और सबरीना कारपेंटर की खूबसूरती ने ग्रैमी की चमक को दोगुना कर दिया. इन सितारों के वायरल लुक्स अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं.
नई दिल्ली. संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा मेला यानी ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पूरे दमखम के साथ शुरू हो चुका है. इस बार भी मशहूर कॉमेडियन ट्रेवर नोआ अपनी शानदार होस्टिंग से शो में जान फूंक रहे हैं. लेकिन अवॉर्ड्स के साथ-साथ असली चर्चा रेड कार्पेट पर सितारों के ग्लैमर की हो रही है. इस साल लेडी गागा, सबरीना कारपेंटर, ब्लैकपिंक की रोजे और टायला जैसी हसीनाओं ने अपने स्टाइल से महफिल लूट ली. किसी ने अपने बोल्ड लुक से चौंकाया तो कोई परी जैसी खूबसूरत ड्रेस में नजर आया. यहां पर देखिए सितारों की वायरल तस्वीरें.

ग्रैमी 2026 के रेड कार्पेट पर लेडी गागा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह स्टाइल की क्वीन हैं. Matieres Fecales के ब्लैक फेदर गाउन में उनका लुक बेहद जादुई लग रहा था, जिसने भी उन्हें देखा, बस देखता ही रह गया. उन पर सबकी निगहें टिक गईं.

सबरीना कारपेंटर इस बार रेड कार्पेट पर किसी परी से कम नहीं लग रही थीं, Valentino की टियर्ड ड्रेस (परतों वाली ड्रेस) में वह बला की खूबसूरत दिख रही थीं. उनकी सादगी और एलिगेंस ने वहां मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

K-पॉप स्टार रोजे ने ग्रैमी की शाम को अपने ग्लैमर से जगमगा दिया. Giambattista Valli की ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में उनका अंदाज काफी क्लासी और मॉडर्न था. उनके इस लुक ने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी फैला दी है.

बीबर कपल जब रेड कार्पेट पर उतरा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं. हैली ने Alaia और जस्टिन ने Balenciaga के मैचिंग ब्लैक आउटफिट्स पहने थे. एक-दूजे के साथ ट्विनिंग करते हुए यह जोड़ा वाकई पिक्चर परफेक्ट लग रहा था.

बिली इलिश अपने अनोखे और कूल स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. इस बार उन्होंने Hodakova का कस्टम आउटफिट चुना, जो उनके टॉम-बॉयिश और बिंदास व्यक्तित्व पर खूब फब रहा था. रेड कार्पेट पर उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक था.

चैपल रोन ने इस बार अपने बोल्ड अंदाज से रेड कार्पेट का तापमान बढ़ा दिया. Mugler के इस खास आउटफिट में वह बेहद कॉन्फिडेंट और निडर लग रही थीं. उनके इस रिस्की और दमदार लुक ने फैशन की दुनिया में नई चर्चा छेड़ दी है.

म्यूजिक बैंड ‘कैट्सआई’ की लड़कियां जब एक साथ रेड कार्पेट पर उतरीं, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं. मैचिंग लेस और शिमरी आउटफिट्स में यह ग्रुप बेहद शानदार लग रहा था. उनके स्टाइल और तालमेल ने महफिल में चार चांद लगा दिए.

माइली साइरस ने अपने लुक के साथ ‘रॉक चिक’ वाइब्स को बखूबी पेश किया. Celine की ब्लैक बाइकर जैकेट और ट्राउजर में वह काफी कूल और बिंदास नजर आईं. माइली का यह रफ-एंड-टफ अंदाज उनकी बिंदास पर्सनैलिटी पर पूरी तरह जंच रहा था.

ग्रैमी की शाम टायला ने DSquared2 के स्लिप ड्रेस से इंस्पायर्ड गाउन में अपनी खूबसूरती बिखेरी. इस लॉन्ग ट्रेल वाले आउटफिट में वह किसी जलपरी जैसी लग रही थीं. उनके इस एलिगेंट और स्लीक लुक ने रेड कार्पेट पर जमकर सुर्खियां बटोरीं.

सुपरमॉडल हीडी क्लुम ने एक बार फिर अपनी फिट बॉडी और स्टाइल का जलवा दिखाया. Marina Hoermanseder के फॉर्म-फिटिंग आउटफिट में उनकी अदाएं देखने लायक थीं. ग्रैमी की रात उन्होंने साबित कर दिया कि ग्रेस और ग्लैमर में उनका कोई मुकाबला नहीं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.