1996 की सुपरहिट फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ का गाना ‘आए हो मेरी जिंदगी में’ भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम संगीत का एक अनमोल रत्न है. इसे गाया था उदित नारायण ने, जबकि इसके बोल समीर ने लिखे थे और संगीत दिया था नदीम-श्रवण की जोड़ी ने. इस गाने के दो वर्जन हैं एक उदित नारायण का और एक अलका याग्निक का और दोनों ही अपनी जगह लाजवाब हैं. आमिर खान और करिश्मा कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री ने इस गाने को और भी खास बना दिया. इस गाने में ‘बहार बनके’ और ‘हजार सपने’ जैसे शब्द प्रेम की गहराई को बयां करते हैं. संगीत निर्देशक नदीम-श्रवन की कैची धुनें और समीर के दिल छू लेने वाले बोल जैसे ‘आये हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बनके, आंखों में तुम बसे हो सपने हजार बनकेट ने इसे 90s के सबसे यादगार लव सॉन्ग्स में शुमार कर दिया. आज भी यह गाना शादी-ब्याह और रोमांटिक मौकों पर बजता है और सुनने वालों को 90 के दशक की मीठी यादों में ले जाता है.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें