भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी प्रोफेशनल लाइफ और फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को उन्होंने हमेशा पर्दे के पीछे ही रखा. हालांकि, अब फैंस का सालों लंबा इंतजार खत्म हो गया है. हाल ही में निरहुआ के नए और आलीशान घर के गृह प्रवेश की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पहली बार सुपरस्टार की पत्नी मंशा यादव की झलक देखने को मिली है. तस्वीरों में मंशा पति निरहुआ के साथ नए घर में प्रवेश करती और हवन-पूजा करती नजर आ रही हैं.
ख़बरें फटाफट
पत्नी मंशा यादव के साथ निरहुआ की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं.
नई दिल्ली. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आपने पर्दे पर हजारों बार आम्रपाली दुबे के साथ रोमांस करते देखा होगा. इन दोनों की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि सालों से सोशल मीडिया पर इनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और यहां तक कि सीक्रेट वेडिंग की खबरें उड़ती रहती हैं. हालांकि, दोनों ने हमेशा इन खबरों को महज अफवाह ही बताया है. लेकिन फैंस के मन में हमेशा एक सवाल रहता था कि आखिर निरहुआ की असली पत्नी कौन हैं?
अब सालों का यह इंतजार खत्म हो गया है और निरहुआ के फैंस को एक बहुत बड़ी ट्रीट मिली है. पहली बार भोजपुरी सुपरस्टार अपनी धर्मपत्नी के साथ कैमरे में कैद हुए हैं.
गृह प्रवेश की तस्वीरों ने मचाया तहलका
दरअसल, मौका था निरहुआ के नए और आलीशान घर के गृह प्रवेश का. इंद्रजीत यादव ने इंस्टाग्राम पर इस खास पल की कुछ फैमिली फोटोज शेयर की हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं. इन तस्वीरों में निरहुआ अपनी पत्नी के साथ हवन कुंड के सामने बैठकर पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं.