रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान रचे हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इसके AI अवतार ने खलबली मचा दी है. एक वायरल वीडियो में कल्पना की गई है कि अगर यह फिल्म 90 के दशक में बनती, तो इसकी स्टारकास्ट कैसी होती? वीडियो में संजय दत्त को हमजा के खूंखार अंदाज में और शाहरुख खान को रहमान डकैत के रोल में देखकर फैंस दंग हैं. सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान के लुक की हो रही है, जो एसपी चौधरी असलम के रूप में चौंका रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
‘धुरंधर’ की स्टारकास्ट का एआई अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने साल 2025 में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. रणवीर सिंह से लेकर अक्षय खन्ना जैसे सितारों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया. अब हर तरफ इसके सीक्वल यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फैन ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से कुछ ऐसा कमाल दिखाया है कि पुरानी यादें ताजा हो गई हैं.