अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ फाइनली आज रिलीज कर दिया गया है. ‘भूत बंगला’ के इस नए गाने में अक्षय का अनोखा अवतार देखने को मिल रहा है. बेशक वह कुछ-कुछ ‘भूल भुलैया’ वाली झलक दे रहे हैं. लेकिन उन्होंने दिखा दिया है कि जब वे प्रियदर्शन के साथ आते हैं तो धमाल मचा देते हैं. गाने पर अब फैंस प्यार लुटा रहे हैं.
फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
गाने में दिखा अक्षय का अनोखा अवतार
‘राम जी आके भला करेंगे’ एक हाई एनर्जी और फन ट्रैक है. इसकी तेज बीट्स और रंगीन विजुअल्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं. इसे अरमान मलिक और आरवन देव अरिजीत ने अपनी आवाज दी है. खास बात यह है कि गाने में एक रैप पार्ट भी है, जो आज के दौर का फ्लेवर जोड़ता है और पूरे ट्रैक को और ज्यादा कैची बना देता है.
गाने पर फैंस लुटा रहे प्यार
फिल्म ‘भूत बंगला’ की एक और खास बात यह है कि इसके जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन 16 साल बाद साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों की जोड़ी कई हिट कॉमेडी फिल्मों में धमाल मचा चुकी है, इसलिए फैंस को इस बार भी कुछ खास की उम्मीद है. फिलहाल गाने पर लोग दिल खोलकर प्यार लुटा रहे कुछ लोग तो अक्षय के इस अवतार को देखकर कर रहे हैं कि फिर धमाल मचाने आ रहे हैं, अक्षय कुमार. वहीं एक यूजर ने लिखा कि अक्षय अब अपने पुराने स्टाइल में लौट रहे हैं.
बता दें कि ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म एक बार फिर अक्षय को उनके पुराने हिट अंदाज में वापसी दिलाएगी.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.