आज महाशिवरात्री के पावन पर्व पर भगवान महादेव के गाने चारों ओर गूंज रहे हैं. महादेव पर अब तक कई ऐसे गाने बने हैं, जो अमर हो चुके हैं. ऐसा ही एक गाना साल 1981 में आई फिल्म ‘याराना’ में भी गाया गया है. फिल्म में अमिताभ बच्चन और अमजद खान लीड रोल में नजर आए थे. दोस्ती पर बनी इस फिल्म में भोलेनाथ को लेकर किशोर कुमार ने एक गाना गाया है, ‘भोले ओ भोले, मेरे यार को मिला दे…’इस गाने में अमिताभ बच्चन महादेव के सामने बैठकर फूट-फूटकर रोते हैं. दूर खड़े फिल्म में उनके दोस्त और मशहूर विलेन अमजद खान उनकी आवाज को रिकॉर्ड कर रहे होते है. दोस्ती की मिसाल देने वाला ये गाना आज भी लोग अपने रूठे यार के लिए गाते हैं. इस गाने को आज लोग 45 साल बाद भी भूल नहीं पाए हैं. साल 1981 में आई अमिताभ की इस फिल्म को एक साथ 27 थियेटर्स में रिलीज किया गया था. फिल्म के सारे शोज हॉउसफुल रहते थे.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.