ओटीटी रियलिटी शो ‘द 50’ समेत कई रियलिटीज शो में पार्टिसिपेट कर चुकी 30 साल की एक्ट्रेस-सिंगर का लाइफ काफी उथल-पुथल रही है. यह ‘बिग बॉस 17’ की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में एक थीं. जब यह एक्ट्रेस शो में थीं, तब कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए. इस एक्ट्रेस-सिंगर का जन्म असम में हुआ था.
30 साल की इस एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों को अपना दोस्त बनाया है. ‘द 50’ में अपने गेम प्लान से लोगों का ध्यान खींचा. हमेशा से बेबाक रही इस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहा. एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह तीन साल तक व्हील चेयर पर रही थीं. कई बार घर से भागी थीं. उनके पिता अफगानिस्तान से हैं. मां असम की रहने वाली हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamkhanzaadi)

इस एक्ट्रेस का नाम का खानजादी है. खानजादी के नाम पॉपुलर एक्ट्रेस का असली नाम फिरोजा खान है. फिरोजा एक रैपर, सिंगर और म्यूजिशियन हैं. 2022 में उन्होंने एमटीवी के भारतीय सिंगिंग रियलिटी शो ‘हसल 2.0’ में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamkhanzaadi)

फिरोजा ने ‘हसल 2.0’ में उनका पहला गाना ‘आज़ादी’ था. इसके बाद उन्होंने शो के दौरान ‘नो बाउंड्रीज’ और ‘तराजू’ गाने भी गाए. साल 2023 में वह तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने पॉपुलर भारतीय रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamkhanzaadi)
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘बिग बॉस 17’ में रहते हुए खानजादी ने अपनी मेंटल हेल्थ और बीमारी के बारे में बात की थी. वह शो में इतनी अपसेट की थीं, इसे छोड़ना चाहती थीं. बार-बार बाहर निकलने की बात कर रही थीं. इसे लेकर सलमान खान ने कई बार उन्हें फटकार लगाई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamkhanzaadi)

फिरोजा खान असम की रहने वाली हैं. वह एक असम की मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं. उनकी मां इंडियन और पापा अफगानिस्तान से हैं. फिरोजा को बचपन से लिखने और सिंगिंग का शौक रहा है. इसी वजह से वह कई बार घर से भागीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamkhanzaadi)

फिरोजा खान ने ‘बिग बॉस 17’ में खुलासा किया था कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई वह बार घर से भागीं. खानजादी ने कहा कि वह 1-2 बार नहीं, बल्कि 5 बार असम से भागीं और मुंबई में आकर रहीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamkhanzaadi)

खानजादी ने ‘बिग बॉस 17’ में खुलासा किया था कि वह 3 साल तक व्हील चेयर पर थीं. हालांकि, उन्होंने शो में इसका खुलासा नहीं किया कि उन्हें क्या बीमारी है. शो में उन्होंने बिग बॉस और सलमान से कई बार कहा कि वह वे उनके घर पर बातकर उनकी बीमारी के बारे में पूछ सकते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamkhanzaadi)

‘बिग बॉस 17’ के बाद खानजादी कई म्युजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट देती हैं. वह अभी ‘द 50’ में पार्टिसिपेट में बतौर कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट कर रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamkhanzaadi)
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.