टीवी की ‘नागिन’ यानी तेजस्वी प्रकाश ने मायानगरी मुंबई में अपनी कामयाबी का एक और झंडा गाड़ दिया है. ‘बिग बॉस 15’ की विनर रहीं तेजस्वी ने बांद्रा वेस्ट जैसे आलीशान इलाके में अपने सपनों का आशियाना खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 7.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अपनी मेहनत और लगन से फैंस के दिलों पर राज करने वाली तेजस्वी का यह नया फ्लैट मुंबई के पॉश बांद्रा रिक्लेमेशन एरिया में है. 16 फरवरी, 2026 को इस लग्जरी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री भी पूरी हो चुकी है.
रियलिटी शो बिग बॉस 15 की विनर रही हैं तेजस्वी प्रकाश.
बॉलीवुड सेलेब्स की पहली पसंद है पॉश इलाका बांद्रा
मुंबई का बांद्रा रिक्लेमेशन इलाका असल में समंदर के किनारे बसी एक बेहद खूबसूरत और वीआईपी पट्टी है. बांद्रा के वेस्टर्न वॉटरफ्रंट पर फैला यह इलाका रियल एस्टेट के मामले में मुंबई के सबसे महंगे और डिमांड वाले मार्केट्स में गिना जाता है. शानदार सी-व्यू और बांद्रा-वर्ली सी लिंक से नजदीकी की वजह से यह जगह बॉलीवुड सेलेब्रिटीज, बड़े बिजनेसमैन और रईसों की पहली पसंद है. यहां की आसमान छूती आलीशान रिहायशी टावर्स और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल इसे शहर के बाकी इलाकों से बिल्कुल अलग और खास बनाती है.
‘बिग बॉस 15’ की विनर रह चुकी हैं तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश टीवी की दुनिया की पॉपुलर हीरोइन हैं. ‘बिग बॉस 15’ की ट्रॉफी जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई, जिसके बाद उन्होंने सुपरहिट शो ‘नागिन 6’ से घर-घर में अपनी धाक जमाई. हालांकि, अभी उन्होंने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन मराठी फिल्म ‘मन कस्तूरी रे’ से उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. अब तेजस्वी जल्द ही नई वेब सीरीज ‘सायको सैयां’ में नजर आने वाली हैं जो 25 फरवरी से स्ट्रीम होने वाली है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.