टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में पति शोएब इब्राहिम के व्लॉग में भावुक हो गईं. जब शोएब ने आने वाले ब्लड टेस्ट का जिक्र किया तो दीपिका की आंखों से आंसू निकल पड़े. उन्होंने कहा कि इस बार दिल में थोड़ा डर बैठ गया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह उम्मीद कर रही हैं सब ठीक होगा, लेकिन जो होना है वह होकर रहेगा.
दीपिका कक्कड़ ने अपना डर फैंस के साथ शेयर किया है. वीडियो ग्रैब
लिवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका हाल ही में एक और सर्जरी से गुजरी हैं. शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब व्लॉग में दीपिका का एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आगामी ब्लड टेस्ट की बात सुनकर फफक पड़ीं.
छलके दीपिका कक्कड़ के आंसू
दरअसल, शोएब ने अपने नए व्लॉग में बताया कि दीपिका के लिए एक नई डाइट और रूटीन तय किया गया है. वह अब सुबह 7 बजे उठकर वॉक पर जाती हैं और रात 7 बजे के बाद कुछ नहीं खा सकतीं. इस दौरान दीपिका ने कुछ रेसिपी व्लॉग बनाने की इच्छा जताई, लेकिन शोएब ने कहा कि लंबे समय तक खड़े रहना उनके लिए मुश्किल हो सकता है. इसी बीच शोएब ने दीपिका को याद दिलाया कि ईद के बाद उनके ब्लड टेस्ट होने वाले हैं . यह सुनते ही दीपिका भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. शोएब ने कहा, ‘ये बहुत स्ट्रॉन्ग रहती हैं, लेकिन कभी-कभी ये सारी बातें… अब जब मैंने कहा 4 हफ्ते बाद टेस्ट हैं… तो वो सोचकर’.
‘एक डर बैठ गया है’
दीपिका ने रोते हुए कहा, ‘अब एक डर बैठ गया है इस बार के बाद. आप सब भी यही कहते हो यकीन रखो. हर वक्त दिल से यही दुआ निकलती है आगे सब ठीक हो लेकिन इट्स फाइन, हम सब को पता है जो होना है वो होगा. कोई बात नहीं.’ उन्होंने स्वीकार किया कि पिछली बार की तरह अब वह और ज्यादा डर जाती हैं.
बीमारी और सर्जरी का सफर
बता दें कि दीपिका पिछले कुछ महीनों से स्टेज 2 लीवर कैंसर से जूझ रही हैं. जून 2025 में उनका ट्यूमर रिमूवल ऑपरेशन हुआ था, जिसमें उनके लीवर का 22 फीसदी हिस्सा निकाला गया था. फरवरी 2026 में उनके पेट में फिर से 1.3 सेंटीमीटर का सिस्ट बन गया, जिसे निकालने के लिए दूसरी सर्जरी की गई. यह सर्जरी सफल रही और अब दीपिका ठीक हो रही हैं, लेकिन उनका इलाज जारी है.
दिसंबर में कैसी थी टेस्ट रिपोर्ट
इससे पहले दिसंबर 2025 में दीपिका के ब्लड टेस्ट सामान्य आए थे, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली थी . हालांकि, तब भी दीपिका ने बताया था कि वह हैवी दवाइयां ले रही हैं, जिससे उन्हें कमजोरी और सुस्ती महसूस होती है. उन्होंने यह भी बताया था कि इलाज के चलते उनकी इम्युनिटी कम हो गई है, जिससे छोटा-मोटा इंफेक्शन भी उन पर ज्यादा असर करता है.
About the Author

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.