फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और भारत समेत दुनियाभर में हाउसफुल चल रही है। इसके चलते पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को फिल्म के टिकट नहीं मिल रहे हैं और उन्होंने एक्टर राकेश बेदी से टिकट अरेंज करने की रिक्वेस्ट की है। धुरंधर 2 में राकेश बेदी के काम की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में उन्होंने जमील जमाली का रोल प्ले किया है। सोमवार को राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दर्शकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि फिल्म ने न सिर्फ कमर्शियल सफलता हासिल की है, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी असर छोड़ा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि फिल्म के सीन, खासकर क्लाइमैक्स, सोशल मीडिया पर शेयर न करें। उनके अनुसार, ऐसा करना स्पॉइलर है और अन्य दर्शकों के अनुभव को खराब कर सकता है। गावस्कर ने बेदी से टिकट का इंतजाम करने को कहा इसी वीडियो में राकेश बेदी ने सुनील गावस्कर से हुई मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया, ‘मैं हाल ही में इंडिया से सबसे शानदार स्पोर्ट्समैन सुनील गावस्कर से मिला। उन्होंने मुझसे कहा कि राकेश जी, फिल्म के टिकट नहीं मिल रहे हैं, तो कहीं से कुछ जुगाड़ हो सके, तो कीजिए। मैं लगा हुआ हूं कि उनके लिए टिकट का इंतजाम कर सकूं।’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹800 करोड़ के पार धुरंधर 2 ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को भारत में 65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपए हो गया है।
ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 210 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 829.76 करोड़ रुपए हो गया है। 5 दिनों की कमाई के मामले में यह फिल्म दूसरे स्थान पर है। इससे आगे ‘पुष्पा 2’ है, जिसने 881.26 करोड़ रुपए की कमाई की थी। भारत में 5 दिनों का नेट कलेक्शन
पहला हफ्ता
पेड प्रीव्यू शो: ₹43.00 करोड़
(गुरुवार): ₹102.55 करोड़
(शुक्रवार): ₹80.72 करोड़
(शनिवार): ₹113.00 करोड़
(रविवार): ₹114.85 करोड़
दूसरा हफ्ता
(सोमवार): ₹65.00 करोड़
कुल (5 दिन): ₹519.12 करोड़ पांचवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 60 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 3.50 करोड़ रुपए, तमिल में 1.20 करोड़ रुपए, कन्नड़ और मलयालम में 0.15-0.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। छावा और पीके को पीछे छोड़ा धुरंधर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसने कई बड़ी भारतीय फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को 800 करोड़ रुपए पार करके, फिल्म ने छावा (807 करोड़ रुपए) और पीके (769 करोड़ रुपए) को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म स्त्री 2 (880 करोड़ रुपए) और कंटारा चैप्टर वन (870 करोड़ रुपए) के लाइफटाइम कलेक्शन से थोड़ी ही पीछे है। उम्मीद है कि मंगलवार तक यह इन फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़कर 900 करोड़ रुपए पार कर लेगी।
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.