अल्लू अर्जुन के परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है. एक्टर के भाई अल्लू सिरीश शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और उनकी शादी के फंक्शन्स की शुरुआत हो गई है. बीते रविवार को कपल ने ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी जिसमें साउथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल हुए थे.
रविवार 1 मार्च को अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी ने एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी. कपल की शादी के फंक्शन्स की शुरुआत हो गई है. दोनों के पेली कोडूको फंक्शन का आयोजन किया गया था. इसमें संदीप रेड्डी वांगा, राम चरण, राणा दग्गुबाती, नानी समेत कई सितारे शामिल हुए थे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम allusirish)

सिरीश और नयनिका ने 31 अक्टूबर 2025 को एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी. उस वक्त कपल ने अपनी खुशियों को बेहद सादगी से सेलिब्रेट किया था. अब शादी की तारीख सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम allusirish)

नयनिका रेड्डी हैदराबाद की एक बिजनेस प्रोफेशनल हैं और एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनका फिल्म इंडस्ट्री या ग्लैमर वर्ल्ड से कोई सीधा संबंध नहीं है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम allusirish)
Add News18 as
Preferred Source on Google

अल्लू सिरीश से रिश्ते से पहले वह सिर्फ अपने प्रोफेशनल और पर्सनल सर्कल में ही जानी जाती थीं. यही सादगी और प्राइवेट लाइफ उनका सबसे बड़ा आकर्षण मानी जा रही है. अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी की सगाई का फंक्शन काफी सिंपल था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम allusirish)

दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. सिरीश और नयनिका की पहली मुलाकात वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी के जश्न के दौरान हुई थी. दरअसल, शादी से पहले तेलुगू अभिनेता नितिन और उनकी पत्नी ने एक खास पार्टी रखी थी, जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम allusirish)

इसी पार्टी में सिरीश और नयनिका पहली बार मिले थे. पहली मुलाकात में शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनों के बीच एक खास बॉन्ड बन गया. समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा.(फोटो साभार इंस्टाग्राम allusirish)

अक्टूबर 2025 में पहली बार उनके रिश्ते की झलक तब सामने आई, जब सिरीश ने पेरिस से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे थे. यह पोस्ट उनके दादा अल्लू रामलिंगैया की जयंती के मौके पर की गई थी. इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए.(फोटो साभार इंस्टाग्राम allusirish)

कुछ ही समय बाद अल्लू सिरीश ने सगाई का ऑफिशियल ऐलान करते हुए लिखा, ‘मैं आखिरकार अपनी जिंदगी के प्यार, नयनिका से सगाई कर चुका हूं’. इस ऐलान के बाद उन्हें इंडस्ट्री और फैंस से ढेरों शुभकामनाएं मिलीं. अब 6 मार्च को दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं. अल्लू परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम allusirish)
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.