विजय सेतुपति की ने फाइनेंशियल इनसिक्योरिटीज, सक्सेस और पैसे कमाने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि पैसे कमाने को कभी भी जज नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह आज भी पैसे के पीछे भागते हैं. उन्होंने पैसों को सबसे बड़ी जरूरत बताया. इसे खुशी लाने वाला बताया. लोगों के असली फितरत दिखाता है.
विजय सेतुपति ने गुल्टे प्रो से बातचीत कहा कि पैसा एक बुनियादी जरूरत है और इसे लेकर किसी को जज नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा, “पैसा सबसे जरूरी है. हर किसी को पैसे की जरूरत होती है. पैसा सुरक्षा और खुशी लाता है, साथ ही लोगों की असली फितरत भी सामने लाता है. मैंने देखा है कि पैसे के लिए लोग कैसे अपना नकाब उतार देते हैं.”
विजय सेतुपति ने कहा कि सालों बाद भी पैसे के साथ उनका रिश्ता वैसा ही है. उनका मानना है कि लोगों को अच्छा पैसा तभी मिलता है जब वे ईमानदारी से काम करते हैं और क्वालिटी डिलीवर करते हैं. विजय ने बताया कि पैसे कमाने की उनकी भूख उन आर्थिक परेशानियों से आई है, जो उन्होंने फिल्मों में आने से पहले झेली थीं. उस वक्त उनके सपने बहुत सिंपल थे- एक सेकंड हैंड फ्लैट खरीदना, पुरानी कार लेना और हर महीने किराया देने की चिंता के बिना जीना.
विजय सेतुपति को जैसे संघर्ष के दिनों में जरूरत थी, वैसे आज भी है
विजय सेतुपति ने कहा कि ये शुरुआती संघर्ष ही थे, जिन्होंने उन्हें पैसे को लग्जरी नहीं, बल्कि सुरक्षा के तौर पर देखना सिखाया. जब उनसे पूछा गया कि उन्हें ज्यादा खुशी काम से मिलती है या पैसे से, तो अभिनेता ने कहा कि काम से उन्हें गहरी संतुष्टि मिलती है. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि पैसे और खुशी की तुलना करना सही नहीं है. “पैसा बेसिक है, जैसे खाना. हमें हर चीज के लिए इसकी जरूरत होती है.”
विजय सेतुपति फ्री रोजगार-फ्री कपड़ों की दुकान चला रहे हैं
विजय सेतुपति ने यह भी बताया कि काम की खुशी सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें अकाउंटेंट के तौर पर या टेलीफोन बूथ पर काम करते हुए भी वही खुशी मिली थी. उन्होंने बताया कि पैसे की वजह से वे अपनी निजी सुख-सुविधा से आगे बढ़कर समाज में पॉजिटिव बदलाव ला पाए हैं. पिछले पांच-छह सालों से वे फ्री रोजगार सेवा और फ्री कपड़ों की दुकान चला रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों की मदद हो सके.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.