रश्मिका मंदाना और विजय देवकोंडा की शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें लग रही हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों फरवरी में उदयपुर में शादी करेंगे. अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियों ने दावा किया है कि विजय और रश्मिका की शादी तैयारियां उदयपुर के सिटी पैलेस में हो रही है. दोनों तैयारियों की झलक दिखाए हैं.
वायरल वीडियो में लड़कियां कह रही हैं, “हम सिटी पैलेस में हैं और यहां बहुत तगड़ी सजावट हो रही है और हमे पता चला है कि यहां पर किसी की शादी है. क्या आप बता सकते हैं? कौन हो सकता है? रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी है. अभी आपको डेकोरेशन दिखाती हूं. 2 फरवरी को हो रही है .” फिर कैमरा घूमाती हैं और अंदर का डेकोरेशन दिखाती हैं. शादी के लिए नए झूमर आए हैं.
वीडियो में फिर सिटी पैलेस के बाहर की झलक दिखाई देती हैं. इसमें कई सारीं झालरे, लाइटें और डेकोरेशन के सामान देखने को मिल रहे हैं. पैलेस को रॉयल लुक दिया जा रहा है. वहीं, इस रुपर्ड शादी से पहले रश्मिका ने ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है. ‘कॉकटेल 2’ के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.