साउथ सिनेमा की उस टॉप हसीना की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है. जिसने पर्दे पर तो सालों तक राज किया, लेकिन असल जिंदगी में प्यार के मामले में उनकी किस्मत थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रही. कभी सगाई के बाद शादी टूटने की खबर ने फैंस को चौंका दिया, तो कभी किसी बड़े एक्टर के साथ सीरियस अफेयर के चर्चे आम हुए. अब एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं, क्योंकि उनका नाम एक शादीशुदा सुपरस्टार के घर में मची कलह से जोड़ा जा रहा है. दिलचस्प बात है कि 42 की उम्र में भी यह हीरोइन सिंगल है.
नई दिल्ली. साउथ की टॉप हीरोइनों के साथ अक्सर एक ही कहानी दोहराई जाती है. फैंस को उनके करियर से ज्यादा उनकी शादी और पर्सनल लाइफ में दिलचस्पी होती है. हीरोइन उम्र के इस पड़ाव पर भी सिंगल हो, तो सोशल मीडिया के अफवाह बाजार में हलचल होना लाजिमी है. यही हाल इन दिनों साउथ की स्टार हीरोइन तृषा कृष्णन का है.

तृषा 42 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. डेटिंग की खबरों से लेकर सगाई टूटने तक, उनकी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं. हाल ही में सुपरस्टार थलापति विजय की तलाक की खबरों के साथ एक बार फिर तृषा का नाम उछला, जिससे वह फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. तृषा का जलवा पिछले 20 सालों से तेलुगु और तमिल सिनेमा पर बरकरार है. उन्होंने ‘वर्षम’, ‘घिल्ली’ और ‘पोन्नियिन सेल्वन: 1’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.

आज भी उनकी डिमांड ऐसी है कि वह एक फिल्म के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी वह साल के करीब 9 करोड़ रुपये कमा लेती हैं. उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हैदराबाद में उनका 6 करोड़ और चेन्नई में 10 करोड़ रुपये का शानदार घर है. साथ ही, उनके कलेक्शन में करोड़ों की चार लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2015 में जब तृषा अपने करियर की बुलंदियों पर थीं, तब उन्होंने चेन्नई के बिजनेसमैन वरुण मणियन से सगाई करके सबको चौंका दिया था. फैंस को लगा कि अब जल्द ही शहनाइयां बजेंगी, लेकिन महज पांच महीने बाद ही उन्होंने अचानक यह सगाई तोड़ दी. सगाई क्यों टूटी, इसका पक्का कारण तो उन्होंने कभी नहीं बताया, लेकिन 2017 के एक इंटरव्यू में अपनी बात साफ रखी. तृषा का कहना था कि वह शादी में यकीन तो रखती हैं, लेकिन सिर्फ समाज के दबाव या उम्र बढ़ जाने की वजह से शादी करने के पक्ष में नहीं हैं. उनके मुताबिक, शादी तभी होनी चाहिए जब पार्टनर के साथ सच्चा प्यार और गहरा तालमेल हो.

तृषा का नाम अक्सर राणा दग्गुबाती के साथ भी जुड़ता रहा है. सालों तक दोनों के अफेयर की चर्चा रही और वे अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखे जाते थे. हालांकि उस वक्त दोनों ने कभी इस पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन 2018 में ‘कॉफी विद करण’ शो में राणा ने खुद कुबूल किया कि उन्होंने कुछ वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया था, पर बाद में रास्ते अलग हो गए. ब्रेकअप की वजह यहां भी राज ही रही. आगे चलकर राणा ने साल 2020 में मिहीका बजाज से शादी कर ली, जबकि तृषा ने अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना और अपने काम पर फोकस करना बेहतर समझा.

तृषा अपनी खूबसूरती और बेमिसाल टैलेंट के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी शादी से ऊपर अपने करियर को रखा है. हाल ही में, जब सुपरस्टार थलापति विजय और उनकी पत्नी के बीच अनबन और तलाक की अफवाहें उड़ीं, तो एक बार फिर तृषा का नाम चर्चा में आ गया. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे और विजय के लिए किए गए तृषा के पुराने बर्थडे पोस्ट को शेयर कर इसे नया मोड़ देने की कोशिश की गई.

हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, इसका कोई पुख्ता सबूत या आधिकारिक पुष्टि नहीं है. हमेशा की तरह तृषा कृष्णन ने इस बार भी इन चर्चाओं पर कोई सफाई देने या रिएक्ट करने के बजाय अपनी गरिमा बनाए रखी और चुप्पी साधना ही बेहतर समझा. वह आज भी अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर पूरा फोकस कर रही हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.