बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रचने वाली यह फिल्म सस्पेंस और एक्शन का एक ऐसा धमाका है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो अपनी पहचान छुपाकर एक शांत जीवन जी रहा है, लेकिन इंटरवल के बाद उसका खौफनाक अतीत सामने आता है और फिल्म की पूरी दिशा बदल जाती है. फिल्म के क्लाइमैक्स का वो एक आखिरी सीन दर्शकों का दिमाग हिलाने के लिए काफी है.
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय और लोकेश कनकराज की जोड़ी जब भी साथ आती है, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आ जाती है. फिल्म ‘लियो’ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया. तृषा कृष्णन के साथ विजय की केमिस्ट्री और फिल्म की सस्पेंस भरी कहानी ने दर्शकों को अंत तक कुर्सी से बांधे रखा. अगर आप भी बेहतरीन एक्शन और दिमाग घुमा देने वाले क्लाइमैक्स के शौकीन हैं, तो ‘लियो’ आपके लिए एक मस्ट-वॉच फिल्म है.

थलापति विजय की ‘लियो’ महज एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं और सस्पेंस का एक ऐसा कॉकटेल है जिसे भूलना मुश्किल है. फिल्म की शुरुआत एक शांत शहर से होती है, जहां पार्थिबन (विजय) अपनी पत्नी (तृषा कृष्णन) और बच्चों के साथ एक कैफे चलाता है. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब कुछ गैंगस्टर उसे लियो दास समझकर हमला कर देते हैं. क्या पार्थिबन ही लियो है? यही सवाल दर्शकों को इंटरवल तक बेचैन रखता है. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म का फर्स्ट हाफ जहां किरदारों को सेट करने में बीतता है, वहीं इंटरवल के बाद कहानी पूरी तरह पलट जाती है. लोकेश कनकराज का निर्देशन यहां अपनी चमक बिखेरता है. फिल्म की पेसिंग इतनी तेज हो जाती है कि आपको पलक झपकने का मौका नहीं मिलता. विजय ने जिस तरह से एक डरे हुए पिता और एक खूंखार गैंगस्टर के बीच के फर्क को निभाया है, वह उनके करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

लंबे समय बाद पर्दे पर लौटी विजय और तृषा कृष्णन की जोड़ी ने फिल्म में जान फूंक दी. उनके बीच के भावुक पल फिल्म को सिर्फ एक ‘मार-धाड़’ वाली मूवी बनने से बचाते हैं और इसे एक फैमिली ड्रामा का टच देते हैं. तृषा ने एक ऐसी पत्नी का किरदार बखूबी निभाया है जो अपने पति के अतीत को लेकर उलझन में है, लेकिन हर मोड़ पर उसके साथ खड़ी है. (फोटो साभार: IMDb)

‘लियो’ का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका क्लाइमैक्स और इसका एलसीयू यानी लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स से कनेक्शन है. जैसे ही फिल्म के आखिरी हिस्से में कड़ियां जुड़ना शुरू होती हैं, थिएटर्स तालियों और सीटियों से गूंज उठे थे. क्लाइमैक्स में जो जबरदस्त ट्विस्ट आता है, उसने न केवल फिल्म की कहानी को पूरा किया बल्कि आने वाले सीक्वल और क्रॉस-ओवर के लिए एक बड़ी लकीर खींच दी. (फोटो साभार: IMDb)

संजय दत्त और अर्जुन सरजा ने विलेन के तौर पर फिल्म में जो खौफ पैदा किया, उसने विजय के हीरोइज्म को और भी ऊंचा कर दिया. कमाई की बात करें तो ‘लियो’ ने रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी. बिना किसी बड़े हॉलीडे के भी फिल्म ने ग्लोबली 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. (फोटो साभार: IMDb)

यह फिल्म थलापति विजय के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हुई और साबित कर दिया कि अच्छी कहानी और दमदार स्वैग का मेल हो, तो भाषा की दीवारें मायने नहीं रखतीं. अनिरुद्ध रविचंदर का बैकग्राउंड म्यूजिक आज भी लोगों की प्लेयलिस्ट का हिस्सा है, जिसने फिल्म के एक्शन सीन को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचाया. (फोटो साभार: IMDb)

साल 2023 में रिलीज हुई थलापति विजय, तृषा कृष्णन और संजय दत्त की फिल्म लियो को आईएमडीबी पर 7.2 रेटिंग मिली है. इन दिनों यह मूवी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है जहां पर आप इसका हिंदी भाषा में लुत्फ उठा सकते हैं. वैसे यह एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है. (फोटो साभार: IMDb)
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.