राम चरण और उपासना ने अपने जुड़वां बच्चों का नामकरण किया. राम ने दोनों बच्चों के न सिर्फ नाम रिवील किए बल्कि उनके मतलब भी बताए. वहीं, उपासना ने दूसरी बार मां बनने के एक्सपीरिएंस के बारे में भी बात की. राम और उपासना के जुड़वां बच्चों के नाम अनवीरा देवी और शिवराम है. उपासना ने दूसरी बार मां बनने पर कहा कि वह पहली बार से ज्यादा कंफर्टेबल और रिलेक्स फील कर रही हैं.
राम चरण और उपासना ने अपने जुड़वां बच्चों का नामकरण किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @alwaysramcharan)
राम चरण ने कहा, “नामकरण हमारे लिए बहुत पर्सनल और आध्यात्मिक फैसला था. उपासना और मैंने इस पर खूब चर्चा की. हमारे माता-पिता भी इसका हिस्सा रहे. हमारी संस्कृति में बुजुर्गों की मौजूदगी ज्ञान और आशीर्वाद लाती है, इसलिए उनका साथ हमारे लिए बहुत मायने रखता है.”
राम चरण ने बताया कि उनके बेटे का नाम शिवराम रखा गया है, जो आस्था और पारिवारिक विरासत से जुड़ा है. “हमारे बेटे का नाम शिवराम है, जिसमें भगवान शिव और भगवान राम के दो शाश्वत आदर्श शामिल हैं. शक्ति के साथ संयम, भक्ति के साथ धर्म. यह मेरे पिता के जन्म नाम शिव शंकर वारा प्रसाद को भी आगे बढ़ाता है, इसलिए इसमें परिवार की परंपरा और आभार भी जुड़ा है.”
राम चरण और उपासना ने बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है, जो साहस और दिव्य ऊर्जा का प्रतीक है. रामचरण ने कहा, “हमारी बेटी का नाम अनवीरा देवी है, जो असीम साहस और दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है. ‘वीरा’ का मतलब है बहादुरी, और ‘अन’ इसे अनंत बना देता है. ‘देवी’ नाम जानबूझकर रखा गया है, ताकि याद रहे कि शक्ति और सौम्यता साथ-साथ रह सकते हैं. हमारे लिए ये नाम सिर्फ पहचान नहीं हैं, बल्कि ये ताकत, प्यार और साहस की आकांक्षाएं हैं.”
वहीं, उपासना ने जुड़वां बच्चों के आने के बाद फिर से मां बनने के के एक्सपीरिएंस के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “मातृत्व दूसरी बार बहुत शांत और जागरूक महसूस होता है. पहली बार सब कुछ नया होता है. खूबसूरत, लेकिन थोड़ा भारी. इस बार मैं ज्यादा कंफर्टेबल और स्टेबल फील कर रही हूं. मैंने बहुत कुछ छोड़ना सीख लिया है, अब छोटी-छोटी बातों पर घबराती नहीं हूं.” बता दें, राम चरण और उपासना की पहली बड़ी बेटी का नाम कारा है. अब दोनों के तीन बच्चे हो गए हैं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.