साउथ इंडस्ट्री में रिश्तों की कई कहानियां चर्चा में रहती हैं. इन दिनों थलापति विजय और त्रिशा कृष्णन के रिश्ते को लेकर सुर्खियां छाई हुई हैं. दोनों के अफेयर को लेकर अटकलें लग रही हैं, लेकिन अभी तक दोनों की तरफ से इसे कंफर्म नहीं किया गया है. इस बीच आपको साउथ के गलियारों से उठने वाले एक और ऐसे रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने खूब लाइमलाइट बटोरी थी.
ये लव स्टोरी एक्टर आर सरथकुमार और एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार की है. जहां आर सरथकुमार की राधिका के साथ दूसरी शादी है. वहीं राधिका की ये तीसरी शादी है, लेकिन एक्टर का परिवार एक अलग ही मिसाल पेश करता है. सरथकुमार ने पहली पत्नी से भले ही तलाक ले लिया, लेकिन दोनों के बीच आज भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है.

जिंदगी के उतार-चढ़ाव और पिछली शादियों के अनुभवों के बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और आज भी एक मजबूत, सम्मानपूर्ण रिश्ते के लिए जाने जाते हैं. सरथकुमार की पहली शादी जनर्लिस्ट छाया देवी से थी.

इस शादी से एक्टर की दो बेटियां- वरलक्ष्मी सरथकुमार और पूजा हैं. वहीं राधिका की भी पहले दो शादियां हो चुकी थीं और वह एक बेटे की मां थीं. साल 2001 में जब सरथकुमार और राधिका ने शादी की, तब यह रिश्ता सिर्फ प्रेम का नहीं बल्कि समझ और परिपक्वता का प्रतीक माना गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

राधिका से पहले सरथकुमार ने छाया देवी से शादी की थी और इस शादी के दौरान उनकी किसी और हीरोइन के साथ अफेयर था. बता दें कि वो हीरोइन राधिका नहीं थीं. मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर होने वाली अटकलों की मानें तो वो एक्ट्रेस मलयालम इंडस्ट्री की जानी-मानी हीरोइन थी जिसके वजह से छाया देवी और सरथकुमार के बीच दरार आई.

पहली पत्नी संग रिश्ते में आई दरार के दौरान सरथकुमार और राधिका काफी अच्छे दोस्त थे और धीरे-धीरे ये रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया. एक्टर ने राधिका के सामने शादी का प्रपोजल रखा और दोनों परिणय सूत्र में बंध गए.

एक्टर की दोनों पत्नी (एक्स और करंट) छाया और राधिका के बीच भी कभी सार्वजनिक विवाद नहीं दिखा, बल्कि दोनों ने हमेशा सभ्य और सौहार्दपूर्ण रिश्ता बनाए रखा.इस रिश्ते की खूबसूरती तब सबसे ज्यादा नजर आई, जब वरलक्ष्मी की शादी में उनके पिता और दोनों मां एक साथ नजर आए.

ये पल फैंस के लिए बेहद भावुक था. इतना ही नहीं, शादी की तैयारियों में राधिका खुद दुल्हन के साथ जाकर सितारों को न्योता देती दिखीं, जिनमें नयनतारा जैसे बड़े नाम शामिल थे.परिवार में सभी बच्चों के बीच भी गहरा जुड़ाव है. राधिका की बेटी रायने और बेटे राहुल का वरलक्ष्मी के साथ बिलकुल सगे भाई-बहन जैसा रिश्ता था.

मदर्स डे पर वरलक्ष्मी दोनों अपनी मां छाया और राधिका — को समान प्यार और सम्मान के साथ शुभकामनाएं देती हैं, जो इस परिवार की परिपक्व सोच को दर्शाता है.

हाल ही में राधिका अपनी फिल्म थायकीझावी को लेकर सुर्खियों में रहीं. फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में एक बेहद खास पल तब आया, जब छाया देवी और राधिका ने साथ मंच साझा किया. छाया ने खुले दिल से राधिका की प्रतिभा और उनके सफर की तारीफ की, जिसे राधिका ने मुस्कुराकर स्वीकार किया.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.