अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से यूएई में फंसे कई भारतीय सितारे अब सुरक्षित स्वदेश लौट रहे हैं. मलयालम एक्ट्रेस स्वस्विका तीन दिन अबू धाबी में फंसे रहने के बाद बुधवार 4 मार्च को कोच्चि पहुंचीं. उन्होंने बताया कि वहां घबराहट तो थी, पर हालात कंट्रोल में थे. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और सोनल चौहान ने भी अपनी सुरक्षित वापसी की पुष्टि की है. ईशा ने एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमलों की खबरों और अफरा-तफरी के बीच यूएई सरकार के मैनेजमेंट की सराहना की. फिलहाल, सभी कलाकार अपने घर वापस आकर और सुरक्षित महसूस कर राहत जता रहे हैं.
फिल्मी सितारे यूएई में फंसे हुए थे.
स्वस्विका के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्रियां ईशा गुप्ता और सोनल चौहान भी इस मुश्किल घड़ी से निकलकर भारत वापस आ चुकी हैं. ईशा गुप्ता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि 28 फरवरी को जब वह एयरपोर्ट पर थीं, तब अचानक दोपहर 1 बजे सब कुछ बंद कर दिया गया. चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था और किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है. जब मिसाइल हमलों की खबरें आने लगीं, तो हर कोई अगले पल को लेकर अनिश्चित था. ईशा ने सुरक्षित लौटने पर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया और मुश्किल समय में यूएई सरकार द्वारा दिखाए गए धैर्य और मजबूती की सराहना भी की.
#WATCH | Kochi, Kerala: Malayalam Actress Swasika, who arrived at Cochin International Airport from Abu Dhabi, says, “Heavy panic situation is not there, but still, as we are from another country, so definitely we will get a little panic… I was supposed to come on 28th… pic.twitter.com/AS5XloeHTT
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.