उदयपुर में सजे शाही समारोह में विजय और रश्मिका ने सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत कर दी. शादी के बीच एक खास पल तब आया, जब 13 साल की साली ने पारंपरिक लेकिन मजेदार रस्म निभाई. इस शरारत से मंडप में हंसी-ठहाकों की गूंज छा गई. क्या वो रस्म चलिए बताते हैं…
नई दिल्ली. रश्मिका-विजय ने तेलुगू रीति-रिवाजों से शादी कर चुके हैं. फैंस के साथ-साथ फिल्मी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने एक्स पर लिखा, ‘आखिरकार आज सुबह 10:10 बजे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी हो गई. इस प्यारी जोड़ी को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं.’

उदयपुर की शाही वादियों में सजे भव्य मंडप के बीच साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब ऑफिशियल रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं. परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई इस खास शादी में परंपराओं के साथ-साथ मस्ती और ठिठोली का भी भरपूर रंग देखने को मिला.

रश्मिका मंदाना की छोटी बहन शिमन मंदाना अब विजय देवरकोंडा की ऑफिशियली साली साहिबा बन चुकी हैं. शादी के बाद कपल की टीम ने वेन्यू के बाहर खड़े पैपराजी का मुंह भी मीटा कर दिया है. खबर है कि इस शादी में रश्मिका की 13 साल की बहन शिमन सबकी निगाहों का केंद्र बनी रहीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रश्मिका से 16 साल छोटी शिमन अपनी बहन की शादी में एक खास रस्म निभाई हैं. वह उत्तर भारतीय परंपरा के मुताबिक ‘जूता चुराई’ की रस्म अदा की. इस रस्म के तहत शिमन विजय देवरकोंडा के जूते चुराकर छुपा देंगी और फिर उनसे पेनाल्टी के तौर पर पैसे या कोई कीमती गिफ्ट मांगा है.

साली-जीजा का यह मजाकिया रिश्ता पूरे वेडिंग फेस्टिवल में हंसी-खुशी का माहौल बना रहा है. शिमन इस रस्म के लिए पूरी तैयारी से आई थीं और काफी एक्साइटेड थीं.

रश्मिका ने हमेशा अपनी छोटी बहन शिमन को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा है. वह चाहती थीं कि उनकी बहन सामान्य जिंदगी जीए. रश्मिका अक्सर इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि अपने बिजी शेड्यूल की वजह से वह बहन के बचपन के कई अहम पल मिस कर गईं. अब उनकी शादी में शिमन की यह भूमिका दोनों बहनों के रिश्ते को और खास बना रही है.

जानकारी के मुताबिक, संगीत समारोह में एक और बड़ा सरप्राइज देखा गया. विजय देवरकोंडा की मां ने रश्मिका को एक बेहद कीमती गिफ्ट दिया है. इस खबर ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. बता दें कि शादी के बाद 4 मार्च को एक भव्य रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.