कन्नड़ एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी है. लव ट्रायएंगल मामले में पुलिस ने एक्ट्रेस समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस ने पहले लिव इन पार्टनर और बॉयफ्रेंड के साथ पार्टी रखी और उसके बाद मर्डर कर दिया. 12 दिन बाद इस मर्डर का पता चला.
एक्ट्रेस उर्मिला कन्नड़ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए हैं. (फोटो साभारः एक्स)
उर्मिला उर्फ बिंदु ने ‘बजरंगी’, ‘पुलिस क्वार्टर्स’ और ‘कालभैरव’ जैसी कन्नड़ फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए हैं. पुलिस के मुताबिक, बिंदु और उसके प्रेमी विनय ने शादी करने का फैसला किया था. जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों ने मिलकर मोहन राव की हत्या की साजिश रची, जो बिंदु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. साजिश के तहत उस घर में एक पार्टी रखी गई, जहां बिंदु और मोहन साथ रह रहे थे.
पुलिस का कहना है कि पार्टी में शराब पीने के बाद मोहन पर घर के अंदर ही हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई. विनय ने अपने दोस्त धनुष की मदद से मोहन पर कई बार चाकू से वार किया. जब मोहन चिल्लाने लगे तो बिंदु ने उनके मुंह और नाक पर टेप बांध दी और हाथ-पैर भी बांध दिए.
बताया जा रहा है कि दम घुटने और चोटों की वजह से मोहन की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. करीब 12 दिन बाद पड़ोसियों को घर से बदबू आई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. तब जाकर हत्या का खुलासा हुआ. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि पूरी घटना की कड़ी और हर आरोपी की भूमिका साफ हो सके.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.