तमिल सुपरस्टार से नेता बने थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक की अर्जी दायर की है. याचिका में संगीता ने विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ कथित एक्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. दोनों पिछले करीब दो साल से अलग-अलग रह रहे हैं. विजय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
विजय और संगिता की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, थलापति विजय की पत्नी संगिता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है. याचिका स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 की धारा 27(1)(a) और 27(1)(d) के तहत दाखिल की गई है.
पत्नी संगीता ने लगाए गंभीर आरोप
विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने आरोप लगाया है कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि साल 2021 में उन्हें इस बात का पता चला कि विजय एक एक्ट्रेस विवाहेतर संबंध में थे. याचिका में आगे कहा गया है कि विजय ने इस रिश्ते को खत्म करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बिना किसी पश्चाताप के यह संबंध जारी रहा.
2 साल से रह रहे हैं अलग-अलग
इसके अलावा, संगीता ने यह भी कहा है कि कपल पिछले दो सालों से अलग रह रहे हैं. हालांकि इसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं हुई थी. कोर्ट ने विजय को 20 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई अप्रैल में होगी.
1999 में हुई थी शादी
विजय और संगिता की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी, जो हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से संपन्न हुई. संगिता एक तमिल उद्योगपति की बेटी हैं और पहले विजय की बड़ी फैन थीं. उनके दो बच्चे हैं – बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या. विजय ने हाल ही में अभिनय से संन्यास लिया और राजनीति में सक्रिय हैं, जहां TVK के जरिए वे तमिलनाडु में नई राजनीतिक ताकत बन रहे हैं.
About the Author

Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.