70th South Filmfare Awards: कोच्चि में 70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर और अमिताभ बच्चन को ‘कल्कि 2898 एडी’ में सपोर्टिंग रोल के लिए पहला साउथ अवॉर्ड मिला. अल्लू अर्जुन ने अपनी जीत को फैंस के नाम समर्पित किया.
अमिताभ बच्चन और अल्लू अर्जुन
अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके हुनर के सामने मायने नहीं रखती. उन्हें तेलुगू फिल्म कल्कि 2898 एडी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है. नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बिग बी ने अश्वत्थामा का दमदार किरदार निभाया था. 80 की उम्र पार कर चुके अमिताभ का एक्शन, और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी इतनी प्रभावशाली रही कि कई दर्शकों को लगा उन्होंने फिल्म के लीड स्टार प्रभास तक को टक्कर दे दी.
तेलुगु फिल्मों में अमिताभ बच्चन को मिला पहला अवॉर्ड
दशकों लंबे करियर के दौरान अमिताभ बच्चन ने कई अवॉर्ड्स जीते थे लेकिन ये तेलुगु फिल्मों में उनका पहला सम्मान था. साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सपोर्टिंग रोल के लिए ये अवॉर्ड बिग बी के करियर के नए चैप्टर की शुरुआत है.
पैन-इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी उपलब्धियों में एक और बड़ा सम्मान जोड़ लिया है. उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में तेलुगू कैटेगरी का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में शानदार अभिनय के लिए मिला है.
अल्लू अर्जुन ने फैंस को समर्पित किया अवॉर्ड
फिल्म में उनके निभाए ‘पुष्पा राज’ के किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और यह अब एक्टर की पहचान बन चुका है. ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी की सफलता के साथ अल्लू अर्जुन ने भारतीय सिनेमा के शीर्ष सितारों में अपनी मजबूत जगह बना ली है और उनकी लोकप्रियता अब दुनियाभर में फैल चुकी है.
जीत का जश्न मनाते हुए अल्लू अर्जुन ने अपना ये पुरस्कार फैंस को समर्पित किया. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि वो इस सम्मान को अपने फैंस के नाम समर्पित करते हैं. वो लिखते हैं, ‘फिल्मफेयर, इस शानदार सम्मान के लिए धन्यवाद. मुझे यह पुरस्कार उस जगह मिल रहा है जहां मुझे अनोखे तरीके से प्यार मिलता है, यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है. सभी की दुआओं से मैं विनम्र हूं और यह पुरस्कार अपने सभी फैंस को उनके अनंत प्यार के लिए समर्पित करता हूं’.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.