शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। मल्टी स्टारर यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ फिल्म का दमदार टीजर भी जारी कर दिया है। शाहरुख खान ने टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- “किंग 24.12.2026 को सिनेमाघरों में दहाड़ने के लिए तैयार है।” 45 सेकंड के टीजर में शाहरुख खान का जबरदस्त फर्स्ट लुक देखने को मिला है। टीजर की शुरुआत बर्फीली चट्टान पर खड़े शाहरुख की चीख के साथ होती है, जिसके बाद उनका एंट्री सीन शीशे की छत तोड़ते हुए दिखाया गया है। खून से लथपथ शाहरुख का डायलॉग “डर नहीं, दहशत हूं” टीजर को और भी प्रभावशाली बना देता है। टीजर में ‘किंग’ की दुनिया की झलक दिखाई गई है, जहां शाहरुख खान नए, बोल्ड और पावरफुल अवतार में नजर आ रहे हैं। शानदार लोकेशन्स और स्ट्रॉन्ग विजुअल्स फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा रहे हैं। गौरतलब है कि 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ टाइटल रिवील वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुका था। अब रिलीज डेट सामने आने के बाद फिल्म को लेकर क्रेज और भी बढ़ गया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे, जहां अभिषेक फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते दिखेंगे।
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.