Last Updated:
Swarana Kanta Sharma News:चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ कर दिया कि भुगतान किसी भी हाल में डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के जरिए ही करना होगा. कोर्ट ने एफडी के जरिए भुगतान की दलील को खारिज करते हुए 1.5 करोड़ रुपये का डीडी आज ही जमा करने का अल्टीमेटम दिया है. इसके बाद हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दे दी है.
हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को दी अंतरिम जमानत
जस्टिस शर्मा ने क्या कहा?
इस पर जस्टिस शर्मा ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि आपको पहले से पता है कि भुगतान डीडी से ही किया जाना चाहिए. कोर्ट ने रिकॉर्ड पर यह भी नोट किया कि 25 लाख रुपये का डीडी पहले से ही प्रतिवादी के नाम जमा है और 75 लाख रुपये का डीडी राजपाल यादव पहले ही दे चुके हैं. अब केवल 1.5 करोड़ रुपये का डीडी जमा किया जाना बाकी है.
हाईकोर्ट ने राजपाल यादव पर लगाई ये चार शर्त
- हाईकोर्ट ने कहा है कि राजपाल 18 मार्च अदालत में फिजिकली या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हो.
- अपना पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए (अगर अभी तक नहीं किया है)
- बिना इजाजत के देश नहीं छोड़ सकते हैं.
- 1 लाख रुपये का बेल बॉन्ड और उतनी ही रकम की जमानत देने को कहा है.
दिल्ली हाई कोर्ट चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें वह 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने की इजाजत मांग रहे थे.
कौन हैं जस्टिस स्वर्णकांता
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट की वरिष्ठ और चर्चित जजों में से एक हैं. वह विशेष रूप से क्रिमिनल लॉ, महिला-संबंधी मामलों, आर्थिक अपराध, चेक बाउंस केस और संवैधानिक मुद्दों से जुड़े केसों की सुनवाई करती है. कोर्ट रूम में वह अपने स्पष्ट और सख्त रुख के लिए जानी जाती हैं. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कानून की पढ़ाई के बाद दिल्ली में बतौर वकील प्रैक्टिस शुरू की. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट और निचली अदालतों में लंबे समय तक प्रैक्टिस की है. उनकी आपराधिक कानून (क्रिमिनल लॉ ) और संवैधानिक मामलों में गहरी पकड़ मानी जाती है.
न्यायिक करियर
पहले वे दिल्ली की जिला अदालतों में जज रहीं और बाद में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट की जज के रूप में नियुक्त किया गया. हाईकोर्ट में रहते हुए उन्होंने कई संवेदनशील, हाई-प्रोफाइल और कानूनी रूप से जटिल मामलों की सुनवाई की है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को खासतौर पर इन मामलों के लिए जाना जाता है:-
- – चेक बाउंस और आर्थिक अपराध
- – जमानत और अंतरिम राहत के मामले
- – महिलाओं के खिलाफ अपराध
- -POCSO और घरेलू हिंसा से जुड़े केस
- – सार्वजनिक महत्व के आपराधिक मामले
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.