Rohit Shetty Firing Case: मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने छह आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी फायरिंग की वारदात में सीधे तौर पर शामिल थे.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव, दीपक, सनी और सोनू के रूप में हुई है.
सूत्रों के मुताबिक, ये सभी आरोपी फायरिंग की वारदात में सीधे तौर पर शामिल थे. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा में छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया. फिलहाल चारों आरोपियों को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी.
फायरिंग केस में कौन-कौन गिरफ्तार?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव, दीपक, सनी और सोनू के रूप में हुई है. रितिक यादव आगरा जिले के बहाबीजौली गांव का रहने वाला है, जबकि दीपक नोएडा के सेक्टर-45 स्थित सादरपुर इलाके का निवासी बताया गया है. सनी और सोनू भी आगरा के बहाबीजौली गांव के रहने वाले हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले में दीपक शर्मा मुख्य शूटर था, जिसने वारदात के बाद हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके में शरण ले रखी थी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दीपक शर्मा के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
पुलिस को क्या-क्या पता चला?
रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग की जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनसे यह साफ है कि फायरिंग के पीछे एक संगठित साजिश थी. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि फायरिंग के वक्त शूटर अकेला नहीं था. उसके साथ बिश्नोई गैंग का एक अन्य गुर्गा मौजूद था, जो लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए था. फायरिंग के तुरंत बाद दोनों आरोपी एक साथ मौके से भाग निकले.
जांच में यह भी सामने आया कि फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपी कल्याण रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर मुंबई से बाहर भाग गए. दोनों आरोपियों ने पहले विले पार्ले स्टेशन और वहां की ट्रेनों के बारे में जानकारी हासिल की, लेकिन ट्रेन न मिलने पर उन्होंने प्राइवेट परिवहन का इस्तेमाल किया और सीधे कल्याण स्टेशन पहुंचे. वहां से उन्होंने एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर महाराष्ट्र की सीमा पार की.
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.