शेयर बाजार में इस समय गिरावट का दौर चल रहा है. निवेशक निफ्टी के 26,000 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने की कामना कर रहे हैं. इसी बीच, दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का एक पुराना फिल्मी डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ख़बरें फटाफट
शेयर बाजार में हाहाकार जारी
नई दिल्ली. शेयर बाजार में इन दिनों गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है. दुनिया भर में जारी तनाव ने निवेशकों को डरा दिया है. इस घबराहट की वजह से बाजार में भारी बिकवाली हो रही है. निवेशक काफी परेशान हैं और सोच रहे हैं कि अच्छे दिन कब लौटेंगे. इसी दर्द को सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए लोग बयां कर रहे हैं. इन दिनों एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का एक पुराना डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो बाजार की अनिश्चितता पर बिल्कुल सटीक बैठता है.
इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने ‘निफ्टी 26000 कब आओगी?’ लिखकर एक फनी वीडियो क्लिप शेयर की है. क्लिप में एक्टर मिथुन चक्रवर्ती कहते हैं- चाचा लौटने में देर हो सकती है, परेशान मत होना. जब उनसे पूछा जाता है कि कितनी देर लगेगी, तो जवाब मिलता है- कुछ घंटे भी लग सकते हैं और कुछ साल भी. यह छोटा सा क्लिप शेयर बाजार की मौजूदा हालत पर सटीक बैठता है. बाजार में तेजी कब आएगी, इसका सटीक अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. यह कुछ ही दिनों में मुमकिन हो सकता है या फिर ग्लोबल कारणों से इसमें लंबा समय भी लग सकता है.