- कॉपी लिंक
सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर 2, रिलीज के दो हफ्ते बाद भी बेहतरीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने शुक्रवार यानी 6 फरवरी को महज 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया था, हालांकि तीसरे वीकेंड यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने मिली और फिल्म ने 4.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।
शनिवार के कलेक्शन के साथ फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 385.58 करोड़ हो चुका है। फिल्म ने 16 दिनों में वर्ल्डवाइड 54 करोड़ कमाए हैं, जिसके साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 440 करोड़ हो चुका है।

सलमान खान की सुल्तान और बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड टूटा
इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बॉर्डर 2 कई बड़ी फिल्मों को पीछे कर चुकी है। भारत में 358 करोड़ कमाई कर बॉर्डर 2, सैयारा (337 करोड़), बजरंगी भाईजान (320 करोड़), सुल्तान (300 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिलहाल ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 13वीं फिल्म है।
2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनी, मर्दानी 3 काफी पीछे
बॉर्डर 2, वर्ल्डवाइड 440 करोड़ का कलेक्शन कर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। बॉर्डर के बाद रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 रिलीज हुई थी, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी और 32 करोड़ रुपए ही कमा सकी है। धर्मेंद्र की इक्कीस भी इस साल रिलीज हुई है, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल रही।

ओ रोमियो की रिलीज से पड़ेगा असर
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म चर्चा में है। ऐसे में फिल्म की रिलीज के बाद बॉर्डर की कमाई रुक सकती है।

Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.