- कॉपी लिंक
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 10वें दिन यानी अपने दूसरे रविवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 275.25 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 372 करोड़ कमाए।
एक नजर फिल्म की कमाई पर…
पहला दिन- 30 करोड़
दूसरा दिन- 36.5 करोड़
तीसरा दिन- 54.5 करोड़
चौथा दिन- 59 करोड़
पांचवां दिन- 20 करोड़
छठा दिन- 13 करोड़
सातवां दिन- 11.25 करोड़
आठवां दिन- 10.75 करोड़
नौवां दिन- 17.75 करोड़
दसवां दिन- 22.50 करोड़
टोटल कमाई- 275.25 करोड़
सनी देओल ने सफलता का मनाया जश्न
वहीं, फिल्म की शानदार सफलता का सनी देओल ने जश्न मनाया। सनी ने हिमाचल प्रदेश के मनाली के एक होटल में अपनी टीम के साथ केक काटा। जश्न के दौरान सनी काफी खुश नजर आए। केक पर बधाई हो बॉर्डर 2 लिखा हुआ था।

बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2, 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।
पठान और KGF 2 की छोड़ा पीछे
बॉर्डर 2 कमाई के मामले में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने पठान और KGF 2 को पीछे छोड़ दिया है। 25 जनवरी 2023 में रिलीज हुई पठान ने हिंदी, तमिल और तेलुगू में मिलाकर 14 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि हिंदी में 13.5 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया था। जबकि यश की KGF 2 ने भी 10वें दिन हिंदी में सिर्फ 18.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.