Zareen khan Mother Health Update- सलमान खान की को-स्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भावुक पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस से अपनी मां के लिए दुआएं करने की अपील की है.
जरीन खान
जरीन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि उनकी मां दोबारा अस्पताल में भर्ती हैं और सभी से उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखने की गुजारिश की. पोस्ट में उनकी चिंता साफ झलक रही थी. जैसे ही यह संदेश सामने आया, फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कमेंट्स के जरिए उन्हें हिम्मत दी और उनकी मां के जल्द ठीक होने की कामना की.
जरीन खान का पोस्ट
जरीन खान का पोस्ट
फिर बिगड़ी जरीन खान की मां की तबीयत
यह पहली बार नहीं है जब जरीन ने अपनी मां की तबीयत को लेकर चिंता जाहिर की हो. पिछले साल अक्टूबर 2025 में भी उन्होंने बताया था कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं. उस समय भी उन्होंने लोगों से दुआ करने को कहा था. बाद में मां के स्वस्थ होने पर जरीन ने अपडेट देते हुए सभी का आभार जताया था और लिखा था कि उनके लिए फैंस का प्यार बहुत मायने रखता है.
इस बार हालांकि उन्होंने मां की बीमारी के बारे में कोई डिटेल जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन बार-बार दुआ की अपील से साफ है कि परिवार एक लंबे और तनाव भरे समय से गुजर रहा है.
अब अगर सलमान खान की एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट पर बात करें तो जरीन ने 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद वे हाउसफुल 2 और हेट स्टोरी 3 जैसी फिल्मों में नजर आईं. हाल के वर्षों में उन्होंने पंजाबी, भोजपुरी फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.