महीप कपूर आज एक सफल ज्वेलरी डिजाइनर और रियलिटी टीवी स्टार के रूप में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया में पली-बढ़ी महीप ने 1997 में अभिनेता संजय कपूर से शादी की थी. हालांकि, उनकी शादीशुदा जिंदगी हमेशा आसान नहीं रहा. उन्होंने खुलासा किया कि शादी के शुरुआती वर्षों में संजय की बेवफाई के कारण वह घर छोड़कर चली गई थीं, लेकिन परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए उन्होंने रिश्ते को एक और मौका दिया. आज महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर भी फिल्मों में कदम रख चुकी हैं.
शनाया कपूर
महीप कपूर (पूर्व नाम महीप संधू) का जन्म 1982 में दिल्ली में हुआ था, लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया में बड़ी हुईं. बॉलीवुड में उनकी एंट्री एक अभिनेत्री के तौर पर हुई थी. उन्होंने 1994 में फिल्म ‘निगम’ में काम किया था, लेकिन जब वह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई, तो उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली. हालांकि, उन्होंने अपना करियर पूरी तरह खत्म नहीं किया. महीप ने खुद को एक सफल ज्वेलरी डिजाइनर के रूप में स्थापित किया. आज ‘सत्यानी फाइन ज्वेल्स’ के लिए उनके डिजाइन किए गए गहने बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों द्वारा पहने जाते हैं.
उथल-पुथल भरा रहा पति संग रिश्ता
महीप और संजय कपूर की शादी 1997 में हुई थी. बाहर से एक परफेक्ट ‘कपूर खानदान’ की तस्वीर नजर आती थी, लेकिन पर्दे के पीछे सब कुछ ठीक नहीं था. महीप ने ‘बॉलीवुड वाइव्स’ के दूसरे सीजन में अपनी निजी जिंदगी के उस काले सच को उजागर किया, जिससे हर कोई अनजान था. महीप ने खुलासा किया कि उनकी शादी के शुरुआती सालों में संजय कपूर ने उन्हें धोखा दिया था. महीप ने बताया कि जब उनकी बेटी शनाया कपूर छोटी थी, तब संजय के किसी और के साथ संबंध थे. यह खुलासा उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला था.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.