Who Is Adarsh Gourav Girlfriend: आदर्श गौरव अपनी एक्टिंग के साथ-साथ इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. बताया जाता है कि उनके दिल में जिस हसीना ने जगह बनाई है, वह फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखतीं और दोनों का रिश्ता काफी पुराना है. दिलचस्प बात यह है कि आदर्श अपने प्यार को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, इसलिए खुलकर बात करने से बचते हैं. चलिए बताते हैं कौन हैं हसीना, जिसने आदर्श गौरव का दिल चुरा लिया…
नई दिल्ली. आदर्श गौरव उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने कम समय में दमदार अभिनय से अलग पहचान बना ली. ‘द व्हाइट टाइगर’ से अंतरराष्ट्रीय सराहना पाने वाले इस<br />एक्टर का काम हमेशा सुर्खियों में रहा. इन दिनों वह शनाया कपूर के साथ फिल्म ‘तू या मैं’ नजर आ रहे हैं. आदर्श गौरव की शनाया के साथ स्क्रीन केमेस्ट्री को लोग पसंद कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी रियल गर्लफ्रेंड कौन हैं और क्या करती हैं? फोटो साभार-@gouravadarsh/Instagram

आदर्श गौरव ने हमेशा अपने काम को सुर्खियों में रखा और प्राइवेट लाइफ को हमेशा प्राइवेट ही रखा. वे ग्लैमर की चकाचौंध के बीच भी बेहद संतुलित और लो-प्रोफाइल माने जाते हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘तू या मैं’ में देखने के बाद एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर जिज्ञासा बढ़ने लगी है. फोटो साभार-@gouravadarsh/Instagram

आदर्श अपने रिश्तों पर सार्वजनिक चर्चा से बचते हैं और मानते हैं कि कलाकार की पहचान उसके किरदारों से होनी चाहिए. हालांकि उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात की है. अगर आप सोच रहे हैं कि ये कोई एक्ट्रेस हैं तो आप गलत हैं. फोटो साभार-@gouravadarsh/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘तू या मैं’ एक्टर करीब 5-6 साल से एक ग्राफिक डिजाइनर के साथ कमिटेड रिलेशनशिप में हैं. एचटी को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था. आदर्श ने बताया था कि वो मुंबई बेस्ड राधिका कोलगांवकर के साथ रिश्ते में हैं. फोटो साभार-@gouravadarsh/Instagram

दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है और वे सोशल मीडिया पर इसे खुलकर दिखाते हैं, लेकिन आदर्श पर्सनल लाइफ पर बात करने से परहेज करते हैं. फोटो साभार-@gouravadarsh/Instagram

इंस्टाग्राम पर दोनों ने कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें राधिका आदर्श को ‘लवर’ कहकर एड्रेस करती दिखती हैं. कपल ने अपने रिलेशनशिप को कभी छिपाया नहीं है, वे दोस्तों और यहां तक कि अनजान लोगों से भी खुलकर इस बारे में बात करते हैं. लेकिन जब मीडिया की आती है तो दोनों कुछ कहने से परहेज करते हैं. फोटो साभार-@gouravadarsh/Instagram

आपको बता दें कि गौरव ने 2010 में माई नेम इज खान के साथ एक्टिंग की शुरुआत की और मॉम जैसी कुछ फिल्मों में नजर आए चुके हैं. तू और मैं के बाद वह अपनी आने वाले फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं. फोटो साभार-@gouravadarsh/Instagram
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.